झारखंड के सरायकेला शहर में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गुरुवार सुबह हुए इस भीषण रोड एक्सीडेंट 8 लोगों की जान चली गई है, वहीं दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी होने पर सीएम हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया है।

सरायकेला (saraikela). झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में गुरुवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। रोड एक्सीडेंट इतना भीषण था कि इसमें 8 लोगों की जान चली गई है, वहीं 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क हादसे की जानकारी होने पर घायलों की नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर घायलों को एमजीएम हॉस्पिटल रेफर किया गया। घटना जिले के खैरबनी गांव में हुई। सभी घायलों का इलाज जिला प्रशासन की देखरेख में हो रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वैन में सवार होकर जा रहे थे मजदूर, हो गया हादसा
घटना की जानकारी देते हुए राजनगर पुलिस अधिकारी चंदन यादव ने बताया कि गुरुवार की सुबह 6 बजे चाईबासा से मजदूरों को पिकअप वैन से लेकर राजनगर के लिए निकला हुआ था। वैन में मजदूरों के साथ ही सीमेंट की बोरियां भी भरी हुई थी। वैन चालक वाहन को बहुत ही लापरवाही चला रहा था। जिसके चलते वाहन राजनगर पहुंचने से पहल ही रोला के लकड़ाकोचा के पास खैरबनी गांव के पास अनियत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था की वहां चीख पुकार मच गई। हादसे की पता चलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को नजदीक के प्राथमिक अस्पताल पहुंचाया। साथ ही एक्सीडेंट की जानकारी पुलिस को दी।

Scroll to load tweet…

8 की गई जान, दर्जनों हुए घायल
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि अंकंट्रोल वैन के पलटने से 3 लोगों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 5 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं 12 से अधिक लोग घायल हुए है, जिनमें 8 गंभीर घायलों को जमशेदपुर के एमजीएम हॉस्पिटल में रेफर किया गाया है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई थी।

सीएम हेमंत सोरेन ने जताया दुख
सरायकेला में सड़क हादसे में जान गंवाने के वाले के प्रदेश के सीएम हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया। घटना के बारे में शोक जताते हुए उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि- सरायकेला-खरसावां में सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। जिला प्रशासन की देखरेख में हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का इलाज कराया जा रहा है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

यह भी पढ़े- खूंटी का दर्दनाक हादसाः बाइक सवार की एक छोटी सी भूल बन गई 3 जानों की वजह, 8 पहुंचे हॉस्पिटल