यह दिल दहलाने वाली घटना झारखंड के पलामू जिले में हुई। यह स्कार्पियो एक गर्भवती को लेकर हॉस्पिटल जा रही थी। परिजन खुश थे कि उनके घर में नन्हा मेहमान आने वाला है। लेकिन रास्ते में सबकुछ खत्म हो गया। 

पलामू. शराब पीकर गाड़ी ड्राइव करना कितना भारी पड़ सकता है, यह एक्सीडेंट इसका उदाहरण है। सतबरवा क्षेत्र के बकोरिया में सोमवार रात हुए एक हादसे में गर्भवती महिला और उसके पेट में पल रहे बच्चे दोनों की मौत हो गई। एक्सीडेंट में दो अन्य महिलाओं की भी मौत हो गई। महिला का पति, उसका रिश्तेदार और ड्राइवर घायल हुए हैं। अनियंत्रित स्कार्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में जा धंसा था। ड्राइवर की हालत गंभीर है। उसे रांची रेफर किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


मना करने के बाद भी तेजी से दौड़ा रहा था गाड़ी..
मनिका इलाके के बरवईया की रहने वाली रुकसाना(22) गर्भवती थी। उसे नवजीवन हॉस्पिटल ले जाया जा रहा था। गाड़ी में उसका पति गुलाम रसूल, दाई अलकारिया(65), रुकसान की रिश्तेदार हमीदा(46) और एक अन्य रिश्तेदार मासूम अंसारी(25) थे। बताते हैं कि ड्राइवर मंटू कुमार ने काफी शराब पी रखी थी। लोग उसे समझाते रहे, लेकिन वो तेजी से गाड़ी दौड़ाता रहा। घायलों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और नवजीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
इनकी मौत: हमीदा, अलकरिया देवी, रुकसाना।
ये घायल: मंटू कुमार, मासूम अंसारी और गुलाम रसूल।