वैशाख शुक्ल तृतीया को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 3 मई, मंगलवार को है। धर्म ग्रंथों में इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। ये दिन शुभ कार्यों और खरीदी के लिए बहुत ही खास माना जाता है।

उज्जैन. भारतीय कालगणना के अनुसार, अक्षय तृतीया पर्व साल के 4 अबूझ मुहूर्तों में से एक है यानी इस दिन बिना मुहूर्त के भी कोई भी मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि किए जा सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया पर्व पंच महायोग में मनाया जाएगा, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। अक्षय तृतीया पर ये शुभ योग इसके पहले कभी नहीं बने। इस दिन खरीदी, निवेश और लेन-देन करना बहुत ही शुभ रहेगा। आगे जानिए इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं…

अक्षय तृतीया के पंच महायोग
अक्षय तृतीया पर पंच महायोग होने से इस दिन विवाह, खरीदी, निवेश आदि करने का विशेष महत्व रहेगा। पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के अनुसार 3 मई को सूर्य (मेष राशि में), चंद्रमा (कर्क राशि में) और शुक्र (मीन राशि में) अपनी उच्च राशि में रहेंगे, वहीं गुरु (मीन राशि में) और शनि (कुंभ राशि में) अपनी स्वराशि में रहेंगे। ग्रहों की इन शुभ स्थिति के अलावा इस दिन केदार, शुभ कर्तरी, उभयचरी, विमल और सुमुख नाम के पांच राजयोग भी बन रहे हैं। इनके अलावा इस दिन शोभन और मातंग नाम के दो अन्य शुभ योग भी रहेंगे। इस तरह अक्षय तृतीया पर ग्रहों और शुभ योगों का महासंयोग पहली बार बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहों का ऐसा दुर्लभ महासंयोग अगले 100 साल तक नहीं बनेगा

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसा होगा ग्रहों के दुर्लभ योगों का प्रभाव
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, अक्षय तृतीया पर बनने वाले ये दुर्लभ महासंयोग बनना अच्छी फसल होने का संकेत है। इसे अनाज का निर्यात बढ़ सकता है। महंगाई पर नियंत्रण बना रहेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए ये समय शुभ फल देने वाला रहेगा। जनता की भलाई के लिए कुछ नए कानून सरकार द्वारा बनाए जाएंगे।

अक्षय तृतीया पर खरीदी देती है शुभ फल
धर्म ग्रंथों और ज्योतिषियों के अनुसार अक्षय का अर्थ होता है संपूर्ण यानी जिसका क्षय न हो। इसलिए ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर की गई पूजा, उपाय, मंत्र जाप के साथ ही खरीदी का भी संपूर्ण फल प्राप्त होता है। इस दिन की गई खरीदी लंबे समय तक फायदा पहुंचाती है। इस दिन खरीदा गया सोना सौभाग्य का प्रतीक होता है। निवेश का फायदा भी कई गुना होकर मिलता है।

ये भी पढ़ें-

Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु के साथ करें देवी लक्ष्मी की पूजा, बनने लगेंगे धन लाभ के योग


Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना और उसकी पूजा करना क्यों माना जाता है शुभ?

Akshaya Tritiya 2022: कब है अक्षय तृतीया, इस तिथि को क्यों मानते हैं इतना शुभ? जानिए इससे जुड़ी खास बातें