फाल्गुन मास की पूर्णिमा (Falgun Purnima 2022) पर होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाता है और इसके अगले दिन यानी चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंगों का त्योहार होली (धुरेड़ी) खेली जाती है। इस बार 17 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 18 मार्च को होली (Holi 2022) खेली जाएगी।

उज्जैन. होली (Holi 2022) रंगों का त्योहार है। हिंदू धर्म में रंगों को ज्योतिष से भी जोड़ा गया है। उसके अनुसार हर ग्रह का एक विशेष रंग का प्रतिनिधित्व करता है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, राशि अनुसार रंगों से होली खेलने पर जीवन में सुख-समृद्धि आती है और ग्रहों से संबंधित शुभ फल भी मिलते हैं। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, जानिए किस राशि के लोग किस रंग से होली खेलेंगे तो उन्हें शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं…

ये भी पढ़ें- Holi 2022: होली से जुड़े ये 4 लाइफ मैनेजमेंट टिप्स जीवन में हर कदम पर आपके काम आएंगे

मेष राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। मंगल का रंग लाल है और उनकी पूजा भी लाल सामग्री से ही होती है। अत: मेष राशि के लोगों को लाल रंग से होली खेलना लाभदायक हो सकता है। इससे उनको मान-सम्मान मिलेगा तथा क्रोध पर नियंत्रण होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। शुक्र को चमकीला ग्रह भी कहते हैं। इस राशि वाले लोगों को होली खेलने में पीले, आसमानी और चमकीले रंगों का उपयोग करना चाहिए। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

मिथुन राशि
इस राशि के स्वामी बुध हैं। ज्योतिष शास्त्र में इस ग्रह का प्रतिनिधि रंग हरा माना गया है, जो समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक है। इसलिए मिथुन राशि के लोगों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे इन्हें मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें- Holi 2022: 3 शुभ योगों के संयोग में होगा होलिका दहन, कम होगा बीमारी का संक्रमण, मंहगाई पर लगेगी रोक

कर्क राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं। इस राशि के लोगों को केसरिया व हरे रंग से होली खेलना चाहिए। इससे इन्हें समाज में सम्मान मिलेगा। जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा अशुभ फल दे रहा है, उन्हें भी इन्हीं रंगों से होली खेलनी चाहिए।

सिंह राशि
वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस राशि के स्वामी सूर्य हैं, जो ग्रहों के राजा हैं। इस राशि वालों को लाल रंग से होली खेलना चाहिए। इससे इनके प्रमोशन के योग बन सकते हैं और सूर्य से संबंधित शुभ फल भी मिल सकते हैं।

कन्या राशि
इस राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। ज्योतिषियों की माने तो इस राशि के लोग हरे रंग से होली खेंलेंगे तो इससे उन्हें नौकरी में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है साथ ही इनकी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- 13-14 मार्च को पुष्य नक्षत्र का संयोग, 17 मार्च तक रोज बन रहे हैं खरीदारी के शुभ मुहूर्त

तुला राशि
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस राशि के लोग पीले या आसमानी रंग से होली खेलें। इससे मित्र, परिजन सभी आपको सम्मान देंगे। साथ ही शुक्र ग्रह से संबंधित शुभ फल भी इन्हें प्राप्त होंगे।

वृश्चिक राशि
इस राशि के स्वामी मंगल हैं। इन्हें ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। इसलिए इन्हें लाल रंग से होली खेलना चाहिए। इससे इन्हें कर्ज से मुक्ति मिलेगी और इनके पराक्रम में वृद्धि होने के योग भी बनेंगे।

धनु राशि
इस राशि के स्वामी देवगरु बृहस्पति हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस ग्रह का प्रतिनिधि रंग पीला है। इसलिए इस राशि के लोगों को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे इन्हें सफलता मिलने के योग बनेंगे और धर्म-कर्म की ओर इनका रुझान बढ़ेगा।

मकर राशि
इस राशि के स्वामी ग्रहों में न्यायाधीश कहे जाने वाले शनिदेव हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन्हें नील वर्ण कहा गया है और नीले रंग का। इसलिए इस राशि के लोगों को नीले रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। इससे शनिदेव की कृपा इन पर बनी रहेगी।

कुंभ राशि
मकर की ही तरह इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इसलिए इन्हें होली में नीले, काले, ब्राउन व अन्य गहरे रंगों का उपयोग करना चाहिए। इससे इनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।

मीन राशि
इस राशि के स्वामी गुरु हैं। होली खेलने के लिए इस राशि के लोगों को पीले या केसरिया रंग का उपयोग करना चाहिए। इससे इनके जीवन में हर तरह की खुशियां बनी रहेंगी।

ये भी पढ़ें-

2 अप्रैल से आरंभ होगी चैत्र नवरात्रि, बनेगा शनि-मंगल का शुभ योग, ग्रहों की स्थिति दिलाएगी शुभ फल


Holashtak 2022: 17 मार्च को होलिका दहन के साथ खत्म हो जाएगा फाल्गुन मास, इसके पहले 8 दिन रहेगा होलाष्क

31 मार्च तक मकर राशि में रहेगा सौर मंडल का सबसे चमकीला ग्रह, इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत