मई के अंतिम दिनों में कुछ ग्रहों का परिवर्तन होने जा रहा है वहीं 1 ग्रह की चाल बदलने वाली है। ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा।

उज्जैन. ग्रहों के इस परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग रूप से देखने को मिलेगा। आगे जानिए कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि और कब तक किस राशि में रहेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बुध का होगा मिथुन राशि में गोचर
संचार, वाणी, वाणिज्य और बुद्धि आदि का कारक ग्रह बुध 26 मई 2021 को अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर करेंगे। इस राशि में बुध देव 3 जून 2021 तक स्थित रहेंगे। इस बीच 30 मई 2021 को बुध ग्रह मिथुन राशि में ही वक्री होंगे जो 23 जून तक वक्री अवस्था में रहेंगे। 

शुक्र देव करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश
इसके बाद शुक्र ग्रह वृष राशि मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह प्रवेश 29 मई को होगा। मिथुन राशि में शुक्र देव 22 जून तक स्थित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रदेव को लग्जरी लाइफ, मनोरंजन, फैशन, प्रेम, रोमांस आदि का कारक माना जाता है। 

शनि चलेंगे उल्टी चाल
23 मई 2021 को मकर राशि में न्याय के देवता शनि महाराज वक्री होने जा रहे हैं। इसके बाद 11 अक्तूबर 2021 तक ये वक्री अवस्था में रहेंगे फिर मार्गी होकर गोचर करेंगे। शनि की उल्टी चाल का प्रभाव सभी राशियों पर शुभ-अशुभ रूप में पड़ सकता है। इस समय मिथुन राशि में शनि की ढय्या भी प्रभावी है।

ग्रहों के राशि परिवर्तन के बारे में ये भी पढ़ें

23 मई से 11 अक्टूबर तक शनि रहेगा वक्री, किस राशि पर कैसा होगा असर?

गुरु के अतिचारी होने से देश पर आ रही हैं प्राकृतिक आपदाएं, 23 मई के बाद बदल सकते हैं हालात

25 मई को बुध बदलेगा राशि, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगा देश का प्रभाव, जानें किस राशि पर कैसा होगा असर

23 मई से शनि चलेगा टेढ़ी चाल, 9 राशियों के लिए अशुभ और 3 के लिए शुभ रहेगा ये परिवर्तन

15 जून तक इन 5 राशि वालों को रहना होगा सावधान, फंस सकते हैं विवादों में, मिल सकती है कोई बुरी खबर