Aaj Ka Panchang: 11 नवंबर 2022, शुक्रवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:48 से दोपहर 12:10 तक रहेगा।

उज्जैन. हम अक्सर लोगों के मुंह से भद्रा के बारे में सुनते हैं। मान्यता है कि भद्रा में शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। बहुत कम लोग ये जानते हैं कि आखिर भद्रा है क्या। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक तिथि के दो हिस्से होते हैं, इन्हें करण कहा जाता है। कुल 11 करण होते हैं, इनमें से एक होता है विष्टि। इसे ही भद्रा भी कहा जाता है। अन्य कारण के नाम इस प्रकार हैं- बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, शकुनि, चतुष्पद, नाग और किस्तुघन। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

11 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 11 November 2022)
11 नवंबर 2022, दिन शुक्रवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। शुक्रवार को मृगशिरा नक्षत्र होने से मानस नाम का शुभ योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा शिव और सिद्ध नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल सुबह 10:48 से दोपहर 12:10 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शुक्रवार को शुक्र ग्रह तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में और चंद्रमा वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और बुध तुला राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें।

11 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- कृष्ण 
दिन- शुक्रवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मृगशिरा
करण- वणिज औ विष्टि
सूर्योदय - 6:41 AM 
सूर्यास्त - 5:39 PM 
चन्द्रोदय - Nov 11 7:51 PM 
चन्द्रास्त - Nov 12 10:02 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:48 AM – 12:32 PM

11 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 2:55 PM – 4:17 PM
कुलिक - 8:03 AM – 9:26 AM
दुर्मुहूर्त - 08:53 AM – 09:37 AM और 12:32 PM – 01:16 PM
वर्ज्यम् - 11:18 AM – 01:03 PM


ये भी पढ़ें-

Kaal Bhairav Jayanti 2022: कालभैरव जयंती कब? जानें तारीख, पूजा विधि, शुभ योग-मुहूर्त, महत्व और आरती


Aghan Month 2022: 8 दिसंबर तक रहेगा अगहन मास, इस दौरान शंख की पूजा का है विशेष महत्व

Aghan Month 2022: 9 नवंबर से शुरू होगा हिंदू पंचांग का 9वां महीना अगहन, जानें क्यों खास है ये महीना?