Aaj Ka Panchang: 16 नवंबर, बुधवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इनके अलावा ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य योग भी बनेंगे। 

उज्जैन. पंचांग के माध्यम से ही हमें शुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू माह आदि के बारे में जानकारी मिलती है। पंचांग ज्योतिष के पांच अंगों का मेल है, जिसमें तिथि, वार, करण, योग और नक्षत्र शामिल है। तिथियों की संख्या 16, वार की संख्या 7, करण की संख्या 11 और योग व नक्षत्र की संख्या 27-27 है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कालभैरव अष्टमी आज 
धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान शिव के क्रोध से कालभैरव को उत्पत्ति हुई। हर साल मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये तिथि 16 नवंबर, बुधवार को है। मान्यता है कि भैरव अवतार रात में हुआ था, इसलिए कालभैरव अष्टमी की रात विशेष पूजन-अर्चना की जाती है। भगवान कालभैरव की पूजा तामसिक प्रवृत्ति से करने की परंपरा है। 

16 नवंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 16 November 2022)
16 नवंबर 2022, दिन बुधवार को अगहन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन कालभैरव अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन आश्लेषा नक्षत्र शाम 06:58 तक रहेगा। इसके बाद मघा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले आश्लेषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और इसके बाद मघा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इनके अलावा ब्रह्म और इंद्र नाम के 2 अन्य योग भी बनेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:11 से 01:33 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार को चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, सूर्य तुला राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल मिथुन राशि में, राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

16 नवंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- कृष्ण 
दिन- बुधवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- आश्लेषा और मघा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:45 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - Nov 17 12:16 AM
चन्द्रास्त - Nov 16 1:01 PM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।

16 नवंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:06 AM – 9:28 AM
कुलिक - 10:49 AM – 12:11 PM
दुर्मुहूर्त - 11:49 AM – 12:33 PM
वर्ज्यम् - 08:09 AM – 09:55 AM



ये भी पढ़ें-

Ank Rashifal 2023: बिजनेस-नौकरी और सेहत, अंक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023?


Ank Rashifal 2023: संघर्ष-दुर्घटना और परेशानी, अंक 2 वालों के लिए और क्या-क्या लेकर आया है साल 2023?

Ank Rashifal 2023: करियर-फैमिली और बिजनेस, अंक 3 वालों को साल 2023 में किस क्षेत्र में मिलेगी सफलता?