Aaj Ka Panchang: 18 अक्टूबर, मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:03 से शाम 04:29 तक रहेगा। 

उज्जैन. पंचांग के माध्यम से दिन भर शुभ मुहूर्त, राहुकाल, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आदि के बारे में आसानी से जाना जा सकता है। पंचांग पुरातन समय से ही हमारे लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों जैसे नेपाल, श्रीलंका आदि में भी पंचांग का प्रचलन है। समय के साथ इसकी उपयोगिता और भी बढ़ती जा रही है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नक्षत्रों का राजा है पुष्य
ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों के बारे में बताया गया है। इनमें से कुछ नक्षत्र शुभ हैं तो कुछ अशुभ। इन 27 नक्षत्रों में से पुष्य को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरु एक शुभ ग्रह है, किसी भी शुभ कार्य से पहले गुरु का उदय होना जरूरी माना जाता है। गुरु का प्रभाव होने के चलते ही पुष्य नक्षत्र को इतना शुभ माना गया है। साल के 10 वें महीने की पूर्णिमा पर चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में होता है, इसलिए इस महीने का नाम पौष रखा गया है।

18 अक्टूबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 18 October 2022)
18 अक्टूबर 2022, दिन मंगलवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। साथ ही पुष्य नक्षत्र भी पूरे दिन रहेगा। मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग पूरे दिन रहेगा। इसके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। राहुकाल दोपहर 03:03 से शाम 04:29 तक रहेगा। 

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
मंगलवार को चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य तुला राशि में, शुक्र और बुध कन्या राशि में, मंगल मिथुन राशि में, शनि मकर राशि में (वक्री), राहु मेष राशि में, गुरु मीन राशि में (वक्री) और केतु तुला राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए।

18 अक्टूबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- कार्तिक
पक्ष- कृष्ण
दिन- मंगलवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- पुष्य
करण- कौलव और तैतिल 
सूर्योदय - 6:28 AM
सूर्यास्त - 5:55 PM
चन्द्रोदय - Oct 19 12:39 AM
चन्द्रास्त - Oct 18 1:46 PM
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:49 से 12:34 तक

18 अक्टूबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 9:20 AM – 10:46 AM
कुलिक - 12:11 PM – 1:37 PM
दुर्मुहूर्त - 08:46 AM – 09:31 AM, 10:56 PM – 11:47 PM
वर्ज्यम् - 02:09 PM – 03:56 PM



ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदना क्यों माना जाता है शुभ? जानें इस परंपरा के पीछे की वजह

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर

Diwali 2022: दीपावली की रात भूलकर भी न करें ये 5 काम, देवी लक्ष्मी तुरंत चली जाएंगी आपका घर छोड़कर