Aaj Ka Panchang: 4 दिसंबर, रविवार को अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल शाम 04:16 से 05:36 तक रहेगा।

उज्जैन. हिंदू धर्म में कोई भी शुभ काम बिना मुहूर्त देखे नहीं किया जाता और मुहूर्त देखने को लिए पंचांग का उपयोग किया जाता है। पंचांग में न सिर्फ शुभ मुहूर्तों की जानकारी होती है बल्कि ग्रह-नक्षत्र, ग्रहण आदि के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया जाता है। इसलिए पंचांग कई सौ सालों मे हिंदू संस्कृति का अभिन्न अंग बन चुका है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

4 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 4 December 2022)
4 दिसंबर 2022, दिन रविवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन अश्विनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन वरियान और परिघ नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल शाम 04:16 से 05:36 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
शनिवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, इस राशि में राहु पहले से स्थित है। इस तरह राहु और चंद्रमा की युति मेष राशि में बनेगी। इस दिन बुध ग्रह धनु राशि में, सूर्य और शुक्र वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें।

4 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल 
दिन- रविवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- अश्विनी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 6:57 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 04 3:06 PM
चन्द्रास्त - Dec 05 4:09 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:54 AM – 12:37 PM

4 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:16 PM – 1:36 PM
कुलिक - 2:56 PM – 4:16 PM
दुर्मुहूर्त - 04:11 PM – 04:53 PM
वर्ज्यम् - 03:05 AM – 04:45 AM


ये भी पढ़ें-

Budh Gochar December 2022: बुध बदलेगा राशि, किसे रहना होगा सावधान, किसकी चमकेगी किस्मत?


Mokshada Ekadashi 2022: मोक्षदा एकादशी पर करें ये 5 उपाय, आपकी हर परेशानी हो जाएगी छू-मंतर

Remedy For Job: बेरोजगारी से हैं परेशान तो निराश न हों, ये 4 उपाय दूर कर सकते हैं आपकी समस्या

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।