Aaj Ka Panchang: 5 दिसंबर सोमवार को भरणी नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन परिघ और शिव नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल शाम 08:17 से 09:37 तक रहेगा।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह-नक्षत्र समय-समय पर राशि बदलते रहते हैं। राशियों की स्थिति भी आकाश में निश्चित है। जब भी कोई ग्रह या नक्षत्र राशि बदलता है तो मानव जीवन पर उसका प्रभाव जरूर होता है। इन्हीं ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर पंचांग तैयार किया जाता है, जिसमें शुभ मुहूर्तों की जानकारी भी रहती है। पंचांग वैदिक काल से ही कालगणना का प्रमुख केंद्र रहा है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोम प्रदोष व्रत आज
धर्म ग्रंथों के अनुसार, प्रत्येक मास के दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। इस बार ये व्रत 5 दिसंबर, सोमवार को है। सोमवार को प्रदोष तिथि होने से ये सोम प्रदोष कहलाएगा। ये साल 2022 का अंतिम सोम प्रदोष रहेगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है और व्रत भी किया जाता है। पुराणों में सोम प्रदोष का विशेष महत्व बताया गया है।

5 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 December 2022)
5 दिसंबर 2022, दिन सोमवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सोम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। सोमवार को भरणी नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को भरणी नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन परिघ और शिव नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल शाम 08:17 से 09:37 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
सोमवार को शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस राशि में बुध पहले से ही स्थित है। शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मीनारायण नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा और राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। 

5 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल 
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- भरणी
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:58 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 05 3:41 PM
चन्द्रास्त - Dec 06 5:05 AM
अभिजीत मुहूर्त- 11:56 AM – 12:38 PM

5 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:57 AM – 12:17 PM
कुलिक - 1:37 PM – 2:57 PM
दुर्मुहूर्त - 12:38 PM – 01:21 PM और 02:46 PM – 03:28 PM
वर्ज्यम् - 05:24 PM – 07:06 PM


ये भी पढ़ें-

साप्ताहिक टैरो राशिफल 5-11 दिसंबर: इन 3 राशि वालों के काम होंगे पूरे, किसे मिलेगा कर्ज से छुटकारा?


Shukra Gochar December 2022: 5 दिसंबर को शुक्र बदलेगा राशि, 4 राशि वालों के होंगे वारे-न्यारे

Budh Gochar December 2022: बुध बदलेगा राशि, किसे रहना होगा सावधान, किसकी चमकेगी किस्मत?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।