Aaj Ka Panchang: 7 दिसंबर, बुधवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। 

उज्जैन. प्राचीन काल में लगभग हर घर में पंचांग होना आवश्यक माना जाता था। आज भी कुछ स्थानों पर हिंदू नववर्ष के पहले पूरे दिन के पंचांग में आने वाली तिथियों के बारे में पढ़कर सभी लोगों को बताया जाता है। पंचांग प्राचीन काल में विद्वान ज्योतिषियों द्वारा निर्मित एक हिंदू कैलेंडर है जिसमें तिथि, वार, नक्षत्र, योग आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाती है। आगे पंचांग से जानिए आज कौन-कौन से शुभ योग बनेंगे, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा और राहु काल व अभिजीत मुहूर्त का समय…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भगवान की दत्तात्रेय जयंती आज
अगहन मास की पूर्णिमा पर भगवान दत्तात्रेय की जयंती मनाई जाती है। इसे दत्त पूर्णिमा भी कहते हैं। इस बार ये तिथि 7 दिसंबर, बुधवार को है। भगवान दत्त के बारे में कई कथाएं और मान्यताएं प्रचलित हैं। देश में भगवान दत्तात्रेय के कई प्राचीन मंदिर है। महाराष्ट्र व इसके आस-पास के कई क्षेत्र में भगवान दत्त को बहुत माना जाता है। 

7 दिसंबर का पंचांग (Aaj Ka Panchang 7 December 2022)
7 दिसंबर 2022, दिन बुधवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन दत्त पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। बुधवार को कृत्तिका नक्षत्र सुबह 10.25 तक रहेगा, इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। बुधवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग दिन भर रहेंगे। इसके अलावा सिद्ध और साध्य नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन राहुकाल दोपहर 12:18 से 01:37 तक रहेगा।

ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी...
बुधवार को चंद्रमा वृषभ राशि में, शुक्र और बुध ग्रह धनु राशि में, राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे। बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें।

7 दिसंबर के पंचांग से जुड़ी अन्य खास बातें
विक्रम संवत- 2079
मास पूर्णिमांत- अगहन
पक्ष- शुक्ल 
दिन- बुधवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:59 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Dec 07 5:00 PM
चन्द्रास्त - Dec 08 6:58 AM
अभिजीत मुहूर्त- इस दिन नहीं है।

7 दिसंबर का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 8:18 AM – 9:38 AM
कुलिक - 10:58 AM – 12:18 PM
दुर्मुहूर्त - 11:56 AM – 12:39 PM
वर्ज्यम् - 03:50 AM – 05:35 AM


ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat 2023 List: 2023 में कब-कब किया जाएगा प्रदोष व्रत? जानें पूरे साल की डिटेल


Surya Gochar December 2022: सूर्य के राशि बदलने से 3 राशि वाले रहें सावधान, हो सकता है कुछ बुरा

Jyotish: टू हो या फोर व्हीलर, डिक्की में न रखें फालतू सामान, नहीं तो लाइफ में बनी रहेंगी परेशानियां


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।