ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना गया है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक चलती है व शुभ फल प्रदान करती है। 

उज्जैन. दीपावली से पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में जमकर खरीदी होती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस बार 7 नवंबर को शनिवार होने से शनि पुष्य का शुभ योग बन रहा है। खरीदी के इस शुभ मुहूर्त में आप कौन-सी चीजें खरीद सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी, जानिए...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोना
पुष्य के शुभ योग में गोल्ड या गोल्ड से बनी ज्वैलरी खरीदना शुभ रहता है। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

चांदी
पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई चांदी या इसके आभूषण लंबे समय तक उपयोग में आते हैं। इससे घर में बरकत बनी रहती है।

रत्न
पुखराज, हीरा, नीलम, मोती आदि रत्न भी पुष्य नक्षत्र में खरीदना शुभ रहता है। भविष्य में ये लाभ प्रदान करते हैं।

वाहन
पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में दो पहिया व चार पहिया वाहन भी खरीदे जा सकते हैं। ये लंबे समय तक चलते हैं।

इलेक्ट्रॉनिक सामान
टीवी, फ्रिज, एलसीडी, वाशिंग मशीन आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान पुष्य नक्षत्र में खरीदना शुभ रहता है। ये जल्दी खराब नहीं होते।

अचल संपत्ति
मकान, प्लॉट, फ्लैट को अचल संपत्ति कहते हैं। पुष्य नक्षत्र के योग में इन्हें खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है।

कपड़े
पुष्य नक्षत्र में नए कपड़े खरीदना भी शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र में खरीदे गए कपड़े काफी लंबे समय तक उपयोग में आते हैं।

बर्तन
दीपावली के पहले बर्तनों की खरीदारी की जाती है। इसलिए पुष्य नक्षत्र में बर्तन भी खरीदे जा सकते हैं।

शनि पुष्य के बारे में ये भी पढ़ें

7 नवंबर को शनि पुष्य के शुभ योग में करें राशि अनुसार उपाय, शनिदेव दूर कर सकते है परेशानियां

शनि पुष्य का शुभ संयोग 7 नवंबर को, किस योग में कौन-सा काम करना होता है शुभ?