सपने हमारी दुनिया का एक हिस्सा हैं। हालांकि वास्तविक दुनिया से उनका कोई मतलब नहीं होता, लेकिन शकुन शास्त्र में भविष्य के संकेत के रूप में देखा जाता है। सपने में हमें कई बार मंदिर या भगवान के दर्शन होते हैं।

उज्जैन. हिंदू धर्म में ईश्वर को साकार रूप में पूजा जाता है और हम सभी के मन में देवी-देवताओं की एक छवि बसी हुई है, सपने में भी हम इसी छवि को देखते हैं। स्वप्न शास्त्र में सपनों के अर्थ बताए गए हैं। यदि आप सपने में किसी देवी-देवता को देखते हैं तो इसका भी अलग-अलग मतलब होता है। आगे जानिए सपने में देवी के विभिन्न स्वरूपों में देखने का क्या फल मिलता है…

सपने में मां दुर्गा के दर्शन होना
सपने में मां दुर्गा के दर्शन होना शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत हैं कि आपके जीवन के सभी कष्ट दूर होने वाले हैं लेकिन इस बात का भी ध्यान देना आवश्यक होता है कि मां दुर्गा ने आपको किस मुद्रा में दर्शन दिए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लाल जोड़े में मुस्कुराती हुई मां दुर्गा
यदि आप स्वप्न मां दुर्गा को लाल वस्त्र में मुस्कुराती हुई मुद्रा में देखते हैं तो यह अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अर्थ होता है कि आपके जीवन में शुभ परिवर्तन होने वाले हैं। ये परिवर्तन आपकी निजी जिंदगी से लेकर व्यवसाय तक में हो सकते हैं। सपने में मां दुर्गा की मूर्ति के दर्शन करना भी बहुत शुभ माना जाता है।

शेर पर सवार मां दुर्गा 
यदि आप सपने में मां दुर्गा को शेर पर सवार देखते हैं तो इसका भी अर्थ होता है कि जल्दी ही आपके जीवन की समस्याओं का अंत होने जा रहा है। तो वहीं अगर आप मां दुर्गा के शेर को क्रोधित मुद्रा में और दहाड़ते हुए देखते हैं तो यह आने वाली समस्याओं का संकेत करता है। इसलिए पहले ही सावधान हो जाना चाहिए।

मां दुर्गा को क्रोधित देखना
यदि आपने सपने में मां दुर्गा को क्रोधित मुद्रा में देखा है तो यह स्वप्न शुभ नहीं माना जाता है। इसका अर्थ माना जाता है कि आप कुछ न कुछ ऐसा कार्य या गलती कर रहे हैं। ऐसा सपना दिखाई देने पर आपको अपने व्यवहार व कार्य पर ध्यान देना चाहिए व कुछ गलत करने की अहसास होने पर उसे सुधारने के प्रयास करने चाहिए।

नवरात्रि के बारे में ये भी पढ़ें

मां दुर्गा ने कब, कौन-सा अवतार लेकर किया दुष्टों का संहार, नवरात्रि में जानिए देवी की कथाएं

10 अक्टूबर को करें देवी कूष्मांडा और स्कंदमाता की पूजा, ये है पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, मंत्र और आरती

1 हजार साल पुराना है ये देवी मंदिर, यहां आकर टूट गया था औरंगजेब का घमंड

परंपराएं: नवरात्रि में व्रत-उपवास क्यों करना चाहिए, इस दौरान क्यों किया जाता है कन्या पूजन?

नवरात्रि में योग-साधना कर जाग्रत करें शरीर के सप्तचक्र, हर मुश्किल हो जाएगी आसान

नवरात्रि में तंत्र-मंत्र और ज्योतिष के ये उपाय करने से दूर हो सकती है आपकी हर परेशानी

इस मंदिर में दिन में 3 बार अलग-अलग रूपों में होती है देवी की पूजा, 51 शक्तिपीठों में से एक है ये मंदिर

ढाई हजार साल पुराना है राजस्थान का ये देवी मंदिर, इससे जुड़ी हैं कई पौराणिक कथाएं

इस वजह से 9 नहीं 8 दिनों की होगी नवरात्रि, जानिए किस दिन कौन-सा शुभ योग बनेगा

मां शैलपुत्री से सिद्धिदात्री तक ये हैं मां दुर्गा के 9 रूप, नवरात्रि में किस दिन कौन-से रूप की पूजा करें?