Condensed Milk Recipe: 1 मिनट में बनाएं घर पर कंडेंस्ड मिल्क! बिना गैस, बिना केमिकल के तैयार करें क्रीमी और टेस्टी कंडेंस्ड मिल्क, जानें आसान इंस्टेंट रेसिपी और बचाएं मार्केट के महंगे खर्च।
Instant Condensed Milk: क्या आप भी केक, मिठाई या कॉफी बनाने के लिए कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल करते हैं और बाजार से महंगे दाम में कंडेंसेबल खरीद कर लाते हैं। जिसमें प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल भी मिलाए जाते हैं। तो आज से आप ऐसा करना बंद कर दें, क्योंकि हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर में केवल 1 मिनट में ही कंडेंस्ड मिल्क तैयार कर सकते हैं। ये बहुत आसान और इंस्टेंट रेसिपी है, जिससे आपको घर में ही मार्केट जैसा क्रीमी और टेस्टी कंडेंस्ड मिल्क मिल जाएगा। इसे आप बेकिंग, मिठाई या फिर ब्रेड पर लगाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की कंडेंस्ड मिल्क रेसिपी
इंस्टाग्राम पर मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि कैसे आप 1 मिनट में मार्केट से बेहतर कंडेंस्ड मिल्क बना सकते हैं। जिसमें कोई प्रिजर्वेटिव्स और केमिकल भी नहीं मिलाए जाते हैं। कंडेंस्ड मिल्क बनाने के लिए आपको एक कप मिल्क पाउडर, आधा कप पिसी हुई चीनी, 40 ग्राम पिघला हुआ मक्खन और आधा कप पानी की जरूरत पड़ेगी।
कैसे बनाएं कंडेंस्ड मिल्क
कंडेंस्ड मिल्क घर पर बनाने के लिए सबसे पहले एक ग्राइंडर जार में मिल्क पाउडर, पिसी हुई चीनी और पिघला हुआ बटर डालें। अब इसमें आधा कप गर्म पानी डालें। इसके बाद सभी चीजों को 30 से 40 सेकंड तक अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। ध्यान रखें कि ये एक स्मूद और क्रीमी बैटर होना चाहिए। अगर आपको कंडेंस्ड मिल्क थोड़ा गाढ़ा लग रहा है, तो इसमें थोड़ा गर्म पानी और मिला सकते हैं। 30 से 40 सेकंड ब्लेंड करने पर ही आपको आपका इंस्टेंट और मार्केट से ज्यादा फ्रेश टेस्टी कंडेंस्ड मिल्क मिल जाएगा। इसे एक कांच के साफ कंटेनर में भरकर फ्रिज में स्टोर करें।
कैसे करें कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल
होममेड कंडेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल आप एगलेस केक बनाने में कर सकते हैं। इससे केक ज्यादा सॉफ्ट और नरम बनता है। इसके अलावा बिस्कुट, केक या चॉकलेट में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इंडियन मिठाई जैसे बर्फी, पेड़ा, लड्डू, कलाकंद, खीर या सेवई में चीनी की जगह कंडेंस्ड मिल्क डालने से टेस्ट और ज्यादा रिच हो जाता है। अगर आप घर पर आइसक्रीम बनाना चाहते हैं, तो आप क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क को मिलाकर डायरेक्ट फ्रीज कर लें। इससे आपको बहुत ही क्रीमी और स्मूद आइसक्रीम मिलती है। चाय कॉफी में चीनी और दूध की जगह कंडेंस्ड मिल्क डालने से स्वाद और ज्यादा रिच होता है।
ये भी पढ़ें- No कंडेंस्ड मिल्क, No हाई खर्चा, घर के फ्रिज में जमेगी बाजार वाली आइसक्रीम
जरूरी टिप्स- घर पर कंडेंस्ड मिल्क बनाते समय ध्यान रखें कि हमेशा गर्म पानी का ही इस्तेमाल करें। इससे टेक्सचर अच्छा आता है और बैटर स्मूद बनता है। कंडेंस्ड मिल्क का बैटर ना ज्यादा पतला हो, ना ज्यादा गाढ़ा हो, वरना स्वाद में कमी आ सकती है। इसे आप फ्रिज में 4 से 5 दिन तक स्टोर कर सकते हैं। ये रेसिपी बिना गैस या कुकिंग के 1 मिनट में बन जाती है, इसलिए एलपीजी की समस्या के दौरान भी आप इसे झटपट बन सकते हैं।
