Amla Recipes to Make in 10 Minutes: सर्दियों में बनाएं आंवला के गटागट और खट्टी-मीठी चटनी। कुछ ही मिनटों में तैयार करें स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी।

Amla Recipes: आंवला का कसैला स्वाद भले ही हो लेकिन इसके न्यूट्रीएंट्स के कारण हर उम्र के लोगों को इसका सेवन करना चाहिए। आंवला की मीठी रेसिपी हो या खट्टी, सभी उम्र के लोग आसानी से खा लेते हैं। जरूरी नहीं है कि हमेशा आंवले का अचार बनाया जाए। आप 10 मिनट के अंदर आंवला की स्वादिष्ट रेसिपी बना सकते हैं। 

आंवला के गटागट बनाएं मिनटों में

View post on Instagram
 

400 ग्राम आंवले को साफ करके स्टीम करें। आप चाहे तो प्रेशर कुकर में कम पानी में इसे उबाल लें। आपको सिर्फ 2 सीटी लगानी है। मिक्सर ग्राइंस में इसे अब पीस लें। कड़ाही में आंवले के पेस्ट को 3 मिनट तक चलाएं और बराबर गुड़ को मिलाकर चलाएं। अब काला नमक, पिसी अजवाइन, 2 चम्मच पिसी खटाई मिलाकर गटागट गोलिया बना लें।

आंवला की झटपट चटनी रेसिपी

View post on Instagram
 

आंवले को धोकर स्टीम या उबाल लें। फिर इनके बीज निकालकर आंवला काट लें। कड़ाही में थोड़ा तेल गरम कर धनिया के साबुत दाने, मेथी दाना और थोड़ा सा हींग डालें। अब आंवले डालकर कुछ देर भून लें। फिर इसमें गुड़ डालें और मिश्रण गाढ़ा होने दें।फिर हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और काला नमक डालकर कद्दूकस किया हुआ अदरक भी मिलाएं। सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर ठंडा होने दें। इसे रोटी, पराठे, चावल आदि के साथ खा सकते हैं। सभी उम्र के लोग इसे खूब पसंद करते हैं।

 और पढ़ें: मुलायम आटा फिर भी पत्थर जैसे गुलगला? रेसिपी में छुपी हैं ये 5 गलतियां

आंवला की खट्टी चटनी

View post on Instagram
 

हरी धनिया के साथ प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, भुना जीरा, काला नमक, कच्चे आंवले के टुकड़ों को काटकर मिक्सर ग्राइंडर में मिक्स कर लें। आप हरी चटनी को परांठे के साथ ही चीला, लंच आदि के साथ खा सकते हैं। 

और पढ़ें: बिना फर्मेंटेशन जल्दबाजी में न करें बनाने की गलती, 4 टिप्स से छठ में बनाएं पारंपरिक अनरसा