MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • 10 डिग्री तक बॉडी का टेंपरेचर कम कर सकते हैं ये 5 देसी ड्रिंक, गर्मियों में रोज पिएं

10 डिग्री तक बॉडी का टेंपरेचर कम कर सकते हैं ये 5 देसी ड्रिंक, गर्मियों में रोज पिएं

5 Body Cooling Drinks: गर्मियों में शरीर को ठंडा, हाइड्रेट और एनर्जी से भरपूर रखना बहुत जरूरी है। इसमें कुछ हेल्दी और देसी ड्रिंक बहुत फायदेमंद होती है। ये ड्रिंक न केवल शरीर को ठंडक देती है, डिहाइड्रेशन, लू और थकान से भी बचाती है। 

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Mar 12 2026, 09:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
गर्मियों में पिएं ये 5 देसी ड्रिंक
Image Credit : Getty

गर्मियों में पिएं ये 5 देसी ड्रिंक

गर्मियों की सबसे फेमस और हेल्दी ड्रिंक है छाछ। ये शरीर को ठंडा रखती है, पाचन को बेहतर बनाती है, लू से बचाती है। इसे बनाने के लिए दही में ठंडा पानी मिलाकर फेंट लें। इसमें भुना जीरा, काला नमक, पुदीना डालकर चिल्ड सर्व करें।

और पढ़ें- Buttermilk for weight loss: रात में छाछ पीने से होता है वेट लॉस?

25
आम पन्ना
Image Credit : Getty

आम पन्ना

गर्मियों में आम पन्ना भी खूब बनाया जाता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ठंडक देता है। ये बॉडी टेंपरेचर को कम करने में मदद करता है, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बैलेंस रखता है, लू और डिहाइड्रेशन से बचाता है और इंस्टेंट एनर्जी देता है। इसे बनाने के लिए कच्चे आम को उबाल कर इसका पल्प निकाल लें। इसमें पानी मिलाएं। ऊपर से पुदीना, काला नमक, नमक, चाट मसाला डालकर सर्व करें।

35
सत्तू का शरबत
Image Credit : Getty

सत्तू का शरबत

सत्तू का शरबत बिहार की फेमस ड्रिंक है, जिसे गर्मियों में खूब पिया जाता है। ये प्रोटीन से भरपूर होता है। सुबह के समय सत्तू का शरबत पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और ये इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है। सत्तू में पानी मिलाएं, काला नमक, जीरा और नींबू मिलाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। आप चाहे तो उसमें 1-2 चम्मच दही भी मिला सकते हैं।

45
बेल का शरबत
Image Credit : Getty

बेल का शरबत

बेल एक ऐसा फल है, जो शरीर को ठंडक देने का काम करता है। ये गर्मियों में पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। शरीर के टेंपरेचर को 5 से 10 डिग्री तक कम करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए बेल के फल को बीच से काट लें। इसका पल्प निकालें, चाहे तो अच्छी तरह से छानकर पानी मिलाएं। स्वीटनेस के लिए शहद मिला सकते हैं।

55
जलजीरा
Image Credit : Getty

जलजीरा

जलजीरा एक मसालेदार और स्वादिष्ट देसी ड्रिंक है, जो पाचन को मजबूत करती है। ये गैस, एसिडिटी से बचाती है और शरीर को तरोताजा रखती है। आप बाजार के जलजीरा पाउडर से इंस्टेंट जलजीरा बना सकते हैं या फिर नींबू, पुदीना, धनिया, चाट मसाला जैसी चीजों को मिलाकर घर में भी जलजीरा तैयार कर सकते हैं। आप इन पांच ड्रिंक को रोज बदल बदल कर पी सकते हैं, जो शरीर को ठंडा, हाइड्रेट और एनर्जेटिक बनाती है। 

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
खाना समाचार
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
3 Special Kadhi Recipes: एक ही कढ़ी से बोर हो गए? ट्राई करें पंजाबी, गुजराती और राजस्थानी कढ़ी
Recommended image2
Runny Dosa Batter Fix: डोसा बैटर हो गया है पतला? इन 4 ट्रिक्स से तुरंत करें गाढ़ा
Recommended image3
Spice Safety Shock: एवरेस्ट मसालों में मिले खतरनाक बैक्टीरिया, जिनसे खराब हो सकता है लीवर!
Recommended image4
Edamame Beans: आलिया से अनन्या की फिटनेस का राज, इस छोटी सी फली को डाइट में करें शामिल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved