7 Recipes for Sunday Breakfast: संडे कीर सुबह एक स्वादिष्ट और संतोषजनक नाश्ते का अगर आप ऑप्शन तलाश रहे हैं तो हम आपके लिए खास फूड लेकर आए हैं। यहां देखें 7 बेस्ट ऑप्शन।

फूड डेस्क : संडे के दिन हर कोई कुछ खास और मजेदार नाश्ता करने का मन रखता है। नाश्ता दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है और आलसी को किकस्टार्ट करने का इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है। रविवार सुबह एक स्वादिष्ट और संतोषजनक नाश्ते का अगर आप ऑप्शन तलाश रहे हैं तो हम आपके लिए खास फूड लेकर आए हैं। चाहे आप मीठा स्वादिष्ट, हल्का या तीखा खाना पसंद करते हैं तो इनमें से चुनने के लिए तैयार हो जाइए। रविवार का नाश्ता नए स्वाद और सामग्री के साथ प्रयोग करते हुए आनंद लेने का सही समय आ गया है। यहां जानें ब्रेकफास्ट की टॉप-7 डिशेज।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ओट्स उपमा

ओट्स उपमा भारत का एक लोकप्रिय नाश्ता व्यंजन है जिसे ओट्स को सब्जियों और मसालों के साथ पकाकर बनाया जाता है। यह एक पौष्टिक और पेट भरने वाला भोजन है जिसके कई संभावित स्वास्थ्य लाभ हैं। इसे रोल्ड ओट्स, सरसों के बीज, करी पत्ते और सब्जियों के साथ बनाया जाता है। ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं, जो इसे नाश्ते के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाते हैं।

ढोकला

ढोकला कई तरीके से बनाया जाता है, जैसे बेसन ढोकला, रवा ढोकला, खट्टा ढोकला, पनीर ढोकला, झटपट ढोकला। खमीर प्रोसेस के कारण इसमें कैलोरी कम, प्रोटीन ज्यादा और प्रोबायोटिक्स का स्रोत होता है। यह इसे हल्के और स्वस्थ नाश्ते के लिए एक बेहतर विकल्प बनाता है।

मूंग दाल चीली

मूंगदाल का चीला बहुत ही स्वादिष्ट होता है, इसमें प्रोटीन्स काफी मात्रा में होते है, इसको बनाने में तेल की मात्रा बहुत ही कम प्रयोग होती है तो आप जिन्हें तले खाने से परहेज है वे भी इसे बड़े स्वाद से खा लेंगे। सुबह के नास्ते में यह सबको बहुत ही अच्छा लगता है, बनाने में भी आसान है, तो चीला बनाते हैं मूंग की दाल का चीला। पिसी हुई मूंग दाल और मसालों से बना एक स्वादिष्ट पैनकेक है। इसमें, फाइबर अधिक और कैलोरी कम है, जो इसे एक संतोषजनक और पौष्टिक नाश्ता बनाता है।

साबूदाना खिचड़ी

साबूदाना खिचड़ी आम तौर पर व्रत उपवास में अधिक पसंद की जाती है। इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है। उबले आलू, मूंगफली के दरदरे कुटे दाने इसके स्वाद को और भी कई गुना कर देते है। हम साबूदाना की खिचड़ी सिर्फ व्रत में ही नहीं, कभी भी हल्का फुल्के नाश्ते के रूप में भी बना सकते हैं. यह कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है और त्वरित ऊर्जा प्रदान करता है। अतिरिक्त पोषण के लिए मूंगफली के अलावा आप ज्यादा सब्जियाँ मिला सकते हैं.

पोहा

महाराष्ट्र और गुजरात से आने वाला पोहा चपटे चावल से बना एक सरल लेकिन स्वादिष्ट व्यंजन है। इसे सरसों के बीज, करी पत्ते, मूंगफली और विभिन्न मसालों के साथ पकाया जाता है।

इडली और सांबर

इडली सांभर साउथ इंडिया की ऐसी डिश है, जो साउथ के साथ-साथ पुरे भारत के लोगों का पसंदीदा भोजन माना जाता है। नरम और फूली हुई इडली को सब्जियों से बने तीखे और मसालेदार सांभर के साथ मिलाकर एक आनंददायक कॉम्बिनेशन के साथ परोसा जाता है।

मेदु वड़ा

मेदू वड़ा एक साउथ इंडियन डिश है, जिसे दो तरह की दाल को मिक्स कर बनाया जाता है। यह अंदर से सॉफ्ट होता है। यह दक्षिण भारतीय और श्रीलंकाई तमिल व्यंजनों में बहुत लोकप्रिय है जिसे आमतौर पर नाश्ते या शाम के स्नैक्स के रूप में खाया जाता है। इसमें पिसी हुई उड़द दाल के घोल कर तल कर बनाया जाता है। मेदु वड़ा को अक्सर नारियल की चटनी और सांभर के साथ परोसा जाता है, जिससे वे रविवार की सुबह के भोजन के लिए लोकप्रिय विकल्प बन जाते हैं।

और पढ़ें - 8 चटपटी फूड डिशेज हेल्दी भी और हैवी भी, केवल 10 मिनट में बनकर होंगी तैयार

अदरक स्वास्थ्य के लिए बड़ी जादुई चीज, जानिए 10 चमत्कारी गुण