MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी

कच्चे आम और प्याज से बनाएं स्पेशल भरवा करेला, बिना कड़वाहट वाली स्टेप बाय स्टेप आसान रेसिपी

Bharwa Karela Recipe: बिना कड़वाहट के अमिया-प्याज का स्वादिष्ट भरवा करेला बनाना सीखें। जानिए नींबू से कड़वाहट कम करने का तरीका और 5 आसान स्टेप में पूरी रेसिपी।

2 Min read
Author : Bhawana Tripathi
Published : Jun 25 2026, 08:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
स्टेप 1: करेले के छिलके हटाएं
Image Credit : instagram

स्टेप 1: करेले के छिलके हटाएं

भरवा करेला बना रही हैं, तो पहले उन्हें धुलकर पोछ लें और फिर छिलका हटा लें।अब बीच से चीरा लगाकर बीज निकालें और नमक के साथ दो चम्मच नींबू का रस मिलाकर करीब 30 मिनट के लिए रख दें। अक्सर लोग यह स्टेप भूल जाते हैं, जिसके कारण करेले की कड़वाहट नहीं निकलती। अब इसके बाद साफ पानी से करेले को धो लें। ऐसा करने से करेले की कड़वाहट काफी हद तक कम हो जाती है और यह काफी स्वादिष्ट बनते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
स्टेप 2: करेले का मसाला करें तैयार
Image Credit : our own

स्टेप 2: करेले का मसाला करें तैयार

भरवा करेले बनाने के लिए दो चम्मच सरसों का तेल गर्म करें और इसमें कटी या फिर कद्दूकस की हुई प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें कद्दूकस की हुई कच्ची अमिया डालें। इसके बाद 1 चम्मच सौंफ पाउडर, 1/2 चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 चम्मच हल्दी, 1/2 चम्मच लाल मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाएं। आप करेले के बीज को भी मिला दें ताकि मसाले का स्वाद दोगुना बढ़ जाए। 

35
स्टेप 3: करेलों में मसाला भरें
Image Credit : instagram

स्टेप 3: करेलों में मसाला भरें

तैयार मसाले को थोड़ा ठंडा होने के बाद एक बार स्वाद चेक कर लें। अब इस मसाले को करेलों के अंदर अच्छी तरह भर दें। जरूरत हो तो सफेद धागे की मदद से करेलों को हल्का बांध सकते हैं। ऐसा करने से मसाला बाहर नहीं निकलता है। अगर कट थोड़ा छोटा रखेंगे, तो मसाला बाहर नहीं निकलेगा।

45
स्टेप 4: धीमी आंच पर पकाएं
Image Credit : chat gpt

स्टेप 4: धीमी आंच पर पकाएं

अब एक लोहे की कढ़ाई में थोड़ा तेल डालें। कोशिश करें कि फ्लैट तले की कढ़ाई लें। इसमे तेल डालने के बाद करेले को एक-एक करके डालें। आप थोड़ी देर के लिए करेले को धीमी आंच में पकने दें। फिर चिमटे की मदद से इसे पलट दें ताकि सभी तरफ से करेला पक जाए। 

और पढ़ें: Roti Vastu Tips: रोटियां गिनकर बनाती हैं? इसीलिए बिगड़ रहा रसोई का वास्तु

55
ओवरकुक करने से बचें
Image Credit : chat gpt

ओवरकुक करने से बचें

करेले को स्वादिष्ट बनाना है, तो इसे ज्यादा कुक करने से बचें। हल्का ब्राउन करेला हर तरफ से होने के बाद धीरे-धीरे करके करेले को निकाल लें। तेल में पका होने के कारण करेला अधिक दिनों तक खराब नहीं होता है। आप फ्रिज को करेले को रख दें और 2 से 4 दिनों तक खा सकते हैं। 

और पढ़ें: शादी में बचा खाना फेंकने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये 5 ट्रिक रखेंगी 48 घंटे तक फ्रेश

Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

About the Author

BT
Bhawana Tripathi
भावना त्रिपाठी। अखबार और डिजिटल मीडिया में 8 साल से ज्यादा का अनुभव। फरवरी 2024 एशियानेट न्यूज हिंदी डिजिटल से जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट पर काम कर रही हैं। 2013 से इन्होंने राजस्थान पत्रिका में बतौर रिपोर्टर करियर की शुरुआत की थी। दैनिक भास्कर, हैलो हेल्थ ग्रुप, स्पेलबाउंड में सीनियर कॉन्टेंट क्रिएटर के तौर पर भी ये काम कर चुकी हैं। इनको कल्चरल रिपोर्टिंग, बॉलीवुड, हेल्थ और लाइफस्टाइल के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में इन्होंने M.Sc इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया हुआ है।
खाना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
दाल-चावल से लेकर पकौड़ों तक, हर खाने का स्वाद दोगुना करेंगी ये 4 चटनियां
Recommended image2
मटन जैसा स्वाद देता है रुगड़ा, जानिए इसे साफ करने और मसालेदार बनाने का सही तरीका
Recommended image3
3 मिनट से कम में तैयार होगी ये हेल्दी ब्रेकफास्ट, सद्गुरु ने बताया 4-5 घंटे तक नहीं लगेगी भूख
Recommended image4
Cabbage Dumplings Recipe: मोमोज का हेल्दी वर्जन है कैबेज डंपलिंग, बच्चों के टिफिन के लिए ऐसे करें तैयार
Recommended image5
Jagannath Temple Khaja: घर पर बनाएं जगन्नाथ मंदिर जैसा खाजा, जानें आसान पारंपरिक रेसिपी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved