How to make Ragi Roti: रागी की रोटी बनाते समय अगर ये छोटी-छोटी बातें ध्यान रखें तो आपकी रोटी सॉफ्ट, फूली बनेगी। जानिए शेफ संजीव कपूर के आसान टिप्स।
Ragi Roti simple Recipe: हड्डियों को मजबूत बनाने से लेकर अच्छे डाइजेशन और वेट लॉस के लिए रागी की रोटी लोगों के बीच में बेहद पॉप्युलर है। जिन लोगों का पेट सेंसिटिव होता है वह गेंहू के आटे की बजाय रागी की रोटी खाना बेहतर विकल्प मानते हैं। रागी की रोटी डायबिटीज पेशेंट के लिए भी अच्छी मानी जाती है। कई पोषक तत्वों से भरी रागी अगर सही से नहीं बन पाती है तो स्वाद अच्छा नहीं लगता है। अगर आप भी रागी की रोटी बना चुकी हैं लेकिन उसका स्वाद पसंद नहीं आया तो हो सकता है कि आपने रागी रोटी बनाने में गड़बड़ कर दी है। आज हम आपको शेफ संजीव कपूर के टिप्स बताएंगे जो रागी रोटी को फूला और स्वादिष्ट बनाएंगे। जानते हैं कि रागी रोटी बनाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

रागी रोगी को सॉफ्ट कैसे बनाएं?
- गेहूं के आटे की तरह रागी में इलास्टिसिटी नहीं होती है। अगर आप रागी की रोटी बनाने जा रहे हैं तो बहुत जरूरी है कि आप आसान टिप्स को समझ लें।
- रागी के आटे को गूंथने के लिए कभी भी ठंडे या रूम टेम्परेचर पानी का इस्तेमाल न करें। आपको एक पैन में पानी को गरम कर लेना चाहिए।
- पैन में उतना ही पानी लें जितने में आसानी से रागी का आटा बंध जाए। अगर पानी ज्यादा हो जाएगा को रागी गुथ नहीं पाएगा।
- जब पानी थोड़ा उबलने लगे तो उसमें थोड़ा नमक और घी धीरे-धीरे मिलाएं। फिर रागी का आटा पानी में मिक्स कर लें। आप बेलन की किसी भी तरफ के हिस्से से रागी आटा को मिक्स कर सकती हैं।
- फिर पैन को ढक दें और आटे को थोड़ी देर का रेस्ट दें। अब चाहे तो एक थाली में हल्का सा तेल लगा लें। थाली में आटा निकाले और हथेलियों की मदद से गूंथे। ऐसा करने से रागी का आटा बेहद सॉफ्ट गुंथ जाएगा। अब आप रागी की रोटी या फिर पूड़ी अपनी पसंद के हिसाब से बना सकती हैं।


