Dahi Suji Chilla: दही-सूजी चीला एक जल्दी बनने वाला, हल्का और पौष्टिक नाश्ता है जो आपको पूरे दिन एनर्जी देता है। सूजी और दही का कॉम्बिनेशन डाइजेशन के लिए फायदेमंद होता है और इसे बच्चों और बड़ों दोनों के लिए एक परफेक्ट हेल्दी नाश्ते का ऑप्शन बनाता है।
Dahi-Sooji Cheela Recipe: आज की तेज रफ्तार र जिंदगी में सुबह का समय सबसे कीमती होता है। इस समय किया गया सही नाश्ता पूरे दिन के लिए एनर्जी देता है। हालांकि, कई लोग जल्दबाजी में नाश्ता छोड़ देते हैं, जिससे उनकी सेहत और एनर्जी लेवल पर असर पड़ता है। अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो जल्दी बन जाए, स्वादिष्ट हो, और पेट के लिए हल्का हो, तो दही-सूजी का चीला एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
सूजी आसानी से पच जाती है, और दही पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे आप अपने दिन की शुरुआत हल्का और तरोताजा महसूस करते हुए कर सकते हैं। यह चीला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है, और ऑफिस या स्कूल के लिए एक बेहतरीन नाश्ता है। आइए जानते हैं इस शानदार चीले को बनाने का तरीका!
चीला बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप सूजी
- आधा कप ताजा दही
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- 1 बारीक कटी हरी मिर्च
- थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया
- नमक स्वादानुसार
- आधा चम्मच जीरा और जरूरत के हिसाब से पानी
- चीले को ठीक से पकाने के लिए थोड़ा सा तेल या घी इस्तेमाल किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Fish Price: 50 रुपए से भी कम की ये 5 मछलियां, स्वाद और सेहत में हैं बेमिसाल
दही-सूजी का चीला बनाने का आसान तरीका
यह हेल्दी और एनर्जी से भरपूर चीला बनाना काफी आसान है। आपको बस कुछ आसान स्टेप्स समझने होंगे, जिन्हें फॉलो करके आप मिनटों में चीला बना सकते हैं। ऐसे बनाएं-
- एक बड़े कटोरे में सूजी र दही को अच्छी तरह मिला लें।
- अब, थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा और चिकना घोल बना लें।
- अब घोल में स्वादानुसार नमक, जीरा, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें।
- घोल को ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें ताकि सूजी अच्छी तरह फूल जाए।
- अब एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें, उसे हल्के तेल से चिकना करें, और एक करछी घोल फैलाएं।
घोल फैलाने के बाद, इसे मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। आपका दही-सूजी का चीला तैयार है। आप इस स्वादिष्ट पैनकेक को हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं और अपने दिन की शुरुआत एक स्वादिष्ट और हेल्दी खाने के साथ कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- खाना बनाने के लिए कौन सा तेल है सबसे सही? जानें 5 Best और 5 Worst Cooking Oils
