दिल्ली के कनॉट प्लेस (CP) में स्ट्रीट फ़ूड का स्वाद लें! वैंगर्स की पैटी से लेकर भाप्पे के चिकन तक, जानिए CP के फेमस फ़ूड पॉइंट्स और उनके खास व्यंजन।

फूड डेस्क: दिल्ली गए और यहां का फेमस स्ट्रीट फूड नहीं खाया तो भला क्या किया? जी हां, दिल्ली में एक से बढ़कर एक स्ट्रीट फूड के जायके आपको मिल जाएंगे। खासकर दिल्ली का दिल कहा जाने वाला कनॉट प्लेस यानी कि CP अगर आप जा रहे हैं, तो आपको कौन से फूड आइटम खाने चाहिए और किस दुकान की कौन सी चीज फेमस है आइए आज हम आपको बताते हैं कनॉट प्लेस के उन फूड प्वाइंट्स के बारे में जहां पर आप स्नैक्स से लेकर मेन कोर्स, वेज से लेकर नॉनवेज तक का लुत्फ उठा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

CP में लें इन स्ट्रीट फूड का मजा

इंस्टाग्राम पर myyellowplate नाम से बने पेज पर दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित फेमस फूड प्वाइंट्स के बारे में बताया गया, जहां पर जाकर आप योगेश के फेमस समोसे से लेकर भाप्पे का चिकन और वैंगर्स की पैटी तक खा सकते हैं।

  • अगर आप मेट्रो से ट्रेवल कर रहे हैं, तो राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से निकलकर आप सबसे पहले वैंगर्स की पैटी जरूर ट्राई करें। यह 1926 से यहां पर स्थित है और एक नंबर पैटीज सभी को सर्व करता है।
  • इसके बाद ढाबा फूड के राजमा चावल खाना ना भूलें, यहां राजमा चावल के साथ लच्छेदार प्याज और पापड़ भी सर्व किया जाता है।
  • अगर आपको कुछ स्नैक्स खाने का मन कर रहा है, तो आप योगेश के मिनी समोसे जरूर ट्राई कर सकते हैं। इसके साथ खट्टी मीठी और तीखी चटनी भी आपको मिलेगी।

View post on Instagram

ये भी देखें- यूपी की फेमस मक्खन मलाई बनाने का तरीका, बच्चे कहेंगे मम्मी दिल मांगे मोर

Diljit Dosanjh को पसंद है 8 देसी डिश, चटकारे लेकर खाते हैं इंदौरी पोहा

  • आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं, तो सीपी में भाप्पे दा होटल का चिकन जरूर ट्राई करें। यहां की चिकन करी वर्ल्ड फेमस है और बहुत ही हाइजीनिक तरीके से बनाई जाती है।
  • इतना सब खाने के बाद oden का पान खाने के साथ ही कॉफी होम की मजेदार कैप्युचीनो या झाग वाली कॉफी का आनंद लें।
  • पान और कॉफी के बाद अगर आपको कुछ स्ट्रीट फूड खाने का मन कर रहा है, तो डोलमा आंटी के मोमोज जरूर ट्राई करें, यह जनपद मार्केट के पास स्थित है।

 इस तरह आप कनॉट प्लेस के फेमस स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं और एक से बढ़कर एक चीजों का लुत्फ उठा सकते हैं।

और पढे़ं- गंगा स्नान के लिए प्रयागराज के ये घाट हैं सबसे बेहतरीन, भीड़ से रहेंगे दूर !