Govardhan Puja Sweet pua tips: गोवर्धन पूजा पर बनाएं स्वादिष्ट और सॉफ्ट मीठे पूए। जानिए आसान टिप्स — आटे में रवा और दूध का इस्तेमाल, कटा हुआ गरी-काजू मिलाना और मीडियम फ्लेम पर पकाना। इन तरीकों से आपके पूए बनेंगे परफेक्ट और कुरकुरे।

How to make pua tasty:  22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा या अन्नकूट पर्व मनाया जाएगा। इस दिन गोवर्धन पर्वत और श्री कृष्ण भगवान की पूजा की जाती है। श्री कृष्ण भगवान को भोग के रूप में 56 भोग के साथ ही विभिन्न प्रकार की सब्जियों, मीठे पुआ या गुलगुला का भोग लगाया जाता है। अगर आपसे पूए अच्छे नहीं बनते हैं, तो यहां पर हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप स्वादिष्ट पुआ बना सकती हैं। आईए जानते हैं मीठे पूए बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आटे के साथ करें रवा का इस्तेमाल

मीठा पुआ बनाने के लिए गेंहू के आटे का इस्तेमाल किया जाता है। आप आटे को छानने के बाद साथ ही थोड़ी मात्रा में रवा का इस्तेमाल करें। इससे पूआ कुरकुरा और स्वादिष्ट बनता है। अगर एक कप आटा लिया है, तो उसमें एक टेबल स्पून रवा मिलना ना भूलें।

पानी की जगह करें दूध का इस्तेमाल

अगर आप गोवर्धन पूजा में सॉफ्ट पुआ बनाना चाहते हैं, तो उसमें पानी की जगह दूध का इस्तेमाल करें। आटे में रवा के मिक्सर के साथ शक्कर मिला लें और फिर करीब एक कप दूध मिलाएं। पतली कंसिस्टेंसी का बैटर तैयार करें। ऐसा करने से पुआ बहुत सॉफ्ट बनते हैं।

और पढ़ें: जीरो मेहनत,परफेक्ट खाना ! 10 'स्मार्ट' टिप्स जो आपको किचन का हीरो बना देंगे

मिलाएं कटा हुआ गरी और काजू

पुआ में क्रंचीनेस को बढ़ाने के लिए आप उसमें सुखा कटा हुआ गरी और काजू मिलाएं। ऐसा करने से पुआ का स्वाद दोगुना बढ़ जाएगा। चाहे तो उसमें इलाइची पाउडर भी मिला सकती हैं। 

मीडियम लो का करें इस्तेमाल

पुआ पकाने के लिए हाई फ्लेम का इस्तेमाल करने की बजाय मीडियम फ्लेम का इस्तेमाल करें। जब एक बार तेल गर्म हो जाए, तो गैस को मीडियम फ्लेम में रहने दें। ऐसे में पूआ के घोल को एक चमचे की मदद से कढ़ाई में डालें। जैसे ही आप घोल डालेंगे, यह फूलने लगेंगे। फिर इन्हें पलट कर सेंक लें। कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट पुआ बनकर तैयार हो जाएंगे।

और पढ़ें: Annakut Govardhan Puja: अन्नकूट में भूलकर भी न मिलाएं ये 5 सब्जियां, जानें बनाने की सही रेसिपी