Best Method to Defrost Food: हम अक्सर कई चीजें फ्रीज़र में स्टोर कर लेते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत निकालकर बना सकें। फ्रीजर में खाना तो सुरक्षित रहता है, लेकिन जब हम फ्रोजन फूड को डीफ्रॉस्ट करते हैं, तो अक्सर कुछ गलतियां कर बैठते हैं। 

Food Defrosting Tips: अक्सर लोग मान लेते हैं कि फ्रीजर से खाना निकालकर डीफ्रॉस्ट करना बहुत आसान काम है। लेकिन अगर इसे गलत तरीके से किया जाए तो खाना असुरक्षित हो सकता है और छिपे हुए हेल्थ रिस्क्स भी सामने आ सकते हैं। गलत डीफ्रॉस्टिंग से खाना बैक्टीरिया का घर बन सकता है, जिससे फूड पॉइजनिंग जैसी समस्या हो सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्यों होता है डीफ्रॉस्टिंग जरूरी

जब खाना फ्रीज होता है, तो उसमें मौजूद पानी बर्फ में बदल जाता है। डीफ्रॉस्टिंग के दौरान ये बर्फ पिघलकर खाना फिर से कुकिंग के लिए तैयार स्थिति में लाता है। लेकिन अगर खाना लंबे समय तक "डेंजर ज़ोन" (5°C से 60°C के बीच) में पड़ा रहे, तो साल्मोनेला और लिस्टेरिया जैसे बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं। यही वजह है कि डीफ्रॉस्टिंग का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है।

खाना डीफ्रॉस्ट करने के सुरक्षित तरीके

धीरे-धीरे और सुरक्षित तरीके से डीफ्रॉस्ट करने के लिए खाना फ्रीजर से निकालकर फ्रिज में रख दें। चिकन ब्रेस्ट को 12-24 घंटे फ्रीजर से निकालकर फ्रीज में रखें। बीफ को 12-16 घंटे का वक्त दें। वहीं, फिश फिलेट्स को 6-8 घंटे फ्रीजर से निकालकर फ्रीज में रखें। पके हुए बचे खाने को भी 6- 12 घंटे के करीब फ्रीज में रखें। हमेशा खाने को प्लेट या कंटेनर में रखें ताकि उसके रस (जूस) दूसरे खाने में न गिरे। अगर समय कम है तो माइक्रोवेव का डिफ्रॉस्ट मोड इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन डिफॉस्ट सिर्फ लो पावर या फिर डीफ्रोस्ट सेटिंग पर करें।

और पढ़ें: 90% लोग गलत बनाते हैं चाय, ना करें दूध और पत्ती की गलती?

डीफ्रॉस्ट करते समय इन गलतियों से बचें

  • खाने को कभी भी कमरे के तापमान पर बाहर न छोड़ें।
  • कच्चे खाने को डीफ्रॉस्ट करने के बाद दोबारा फ्रीज न करें, पहले उसे पकाना जरूरी है।
  • फ्रिज में खाना बिना ढके न रखें, वरना वह सूख जाएगा और दूसरे खाने को भी खराब कर सकता है।
  • कच्चे मांस का रस गिरने से बचाने के लिए उसे नीचे वाली शेल्फ पर कंटेनर में ही रखें।

कब खाना बिना डीफ्रॉस्ट किए पक सकता है?

कुछ चीजें जैसे फ्रोजन वेजिटेबल्स या ओवन-रेडी मील्स को सीधे फ्रीजर से निकालकर पकाया जा सकता है। बस पैकेजिंग पर दिए निर्देशों का पालन करें और यह सुनिश्चित करें कि खाना अंदर से कम से कम 75°C तक गर्म हो।डीफ्रॉस्टिंग को अक्सर लोग हल्के में लेते हैं, लेकिन यह फूड क्वालिटी और सेफ्टी दोनों के लिए बहुत अहम है। सही तकनीक अपनाने से न सिर्फ खाना हेल्दी रहेगा बल्कि फूड वेस्ट भी कम होगा।

इसे भी पढ़ें: पीले-पीले केले पड़ गए है काले, तो फेंके ना बनाएं ये 5 यम्मी डिश