10-minute soybean recipe: प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन बरी की करी, झटपट तैयार! रोटी या चावल के साथ उठाएँ लाजवाब स्वाद का मज़ा।

Soyabean badi curry recipe: वेजीटेरियन लोग अक्सर प्रोटीन सोर्सेस ढूंढते हैं, जिनमें सोयाबीन एक बेस्ट प्रोटीन सोर्स है। इससे शरीर को अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन मिलता है। सिर्फ सोयाबीन की फलियां ही नहीं, इसकी बरी, दूध, टोफू जैसी चीजें भी मार्केट में खूब मिलती है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं सोयाबीन की बरी से बनने वाली मजेदार करी की रेसिपी, जिसे आप केवल 10 मिनट भिगोकर बना सकते हैं और इसे रोटी चावल के साथ एंजॉय कर सकते हैं। तो चलिए नोट कर लीजिए सोयाबीन करी की रेसिपी...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोयाबीन की बरी की सामग्री (Protein-rich vegetarian curry)

सोयाबीन बरी- 1 कप

टमाटर- 2, बारीक कटे

प्याज- 2, बारीक कटे

अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच

हरी मिर्च- 2, बारीक कटी

तेल- 2 टेबल स्पून

हल्दी पाउडर- ½ चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

धनिया पाउडर- 1½ चम्मच

गरम मसाला- ½ चम्मच

नमक- स्वादानुसार

हरा धनिया- गार्निश के लिए

पानी- 2 कप

View post on Instagram

सोयाबीन की बरी की सब्जी की रेसिपी(Soya chunks curry Step-by-step Recipe):

  • सबसे पहले सोयाबीन की बरी को पानी में 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। अब हाथ से रिचोड़ते हुए इसके पानी को निकाल दें और साइड में रख दें।
  • अब एक पैन में थोड़ा और तेल डालें और कटे प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट भूनें।
  • अब टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।
  • इस मसाले जैसे हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें और मसाला तब तक भूनें जब तक तेल अलग न होने लगे।
  • अब इसमें भिगोई हुई सोयाबीन की बरी डालें और अच्छे से मसाले में मिलाएं।
  • 2 कप पानी डालें और ढककर 10-12 मिनट धीमी आंच पर पकने दें।
  • आखिर में गरम मसाला डालें और 1-2 मिनट और पकाएं।
  • हरा धनिया डालकर गार्निश करें। इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ गरमा गरम परोसें।