Indian Gravy Recipe: यह ग्रेवी रेसिपी खास उन लोगों के लिए है जो हर रोज़ सब्जी नहीं बना पाते। प्याज, टमाटर, मसालों से बनी यह ग्रेवी 2 महीनों तक स्टोर की जा सकती है और वेज-नॉनवेज दोनों में इस्तेमाल की जा सकती है। जानें बनाने का आसान तरीका।

भारत में तेल-मसालों से बनी चीजें लगभग हर घर में खाई जाती है। शायद ही ऐसा कोई दिन जाता हो जब प्याज, टमाटर का इस्तेमाल किये बिना सब्जी बनाई जाती हो। हालांकि जो लोग काम करते हैं या फिर अकेले रहते हैं उनके लिए हर रोज तरह-तरह की सब्जी बनाना आसान नहीं है। अगर आप भी थके होने के कारण अक्सर अपनी क्रेविंग्स को नजरअंदाज कर देते हैं तो अब ऐसा करना बंद कर दीजिए। आज हम आपके लिए एक ऐसी ग्रेवी रेसिपी लेकर आये हैं। जिसे बनाना तो आसान है। साथ ही ये 2 महीनें तक स्टोर भी की जा सकती है। इसमें पानी डालकर किसी भी सब्जी के साथ यूज किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं, लंबे वक्त तक चलने वाली ग्रेवी रेसिपी के बारे में-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

ग्रेवी बनाने के लिए जरूरी सामान

प्याज - 8 से 9

टमाटर - 6

हरी मिर्च - 6 से 7

अदरक - 2 इंच

काली मिर्च - 1 बड़ा चम्मच

काली इलायची - 2 से 3

लौंग - 8

जीरा - 1 बड़ा चम्मच

दालचीनी

खरबूजे के बीज - 1 बड़ा चम्मच

तेल - 5 बड़े चम्मच

तेज पत्ता - 2

कश्मीरी लाल मिर्च - 2 बड़े चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 बड़ा चम्मच

हल्दी पाउडर - 1 बड़ा चम्मच

धनिया पाउडर - 4 बड़े चम्मच

नमक - 2 से 3 बड़े चम्मच

पानी - 1 कप

सब्जी की ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को छोटा-छोटा काट लें और खड़े मसालों के पीसकर बिल्कुल पतला सा पेस्ट बना लें। ध्यान रहे इसमें पानी का इस्तेमाल करना है। अब गैस पर कढ़ाही गरम करें। सरसों के तेल गरम हो जाए दो तेज पत्ता डालें बाद में पीसा हुआ पेस्ट डालकर 6-7 मिनट तक इसे फ्राई करें।
  • ध्यान रहे जब भी प्याज-टमाटर का पेस्ट पकाएं गैस की फ्लेम बिल्कुल मीडियम रखें।
  • दूसरे स्टेप में कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर को मिक्स कर थोड़ा सा पानी डालें और इसे प्याज-टमाटर में डालकर 3 मिनट पकने के लिए छोड़ दें। अब इसे किसी प्लेट से ढक दें और लो फ्लेम पर पकने दें। बस ग्रेवी तैयार है।
  • अगर कोई भी सब्जी बनानी है तो सबसे पहले कढ़ाई में हल्का सा तेल डालकर ग्रेवी को गरम कर लें, फिर जो सब्जी डालनी हो डालें और हल्के से पानी में उबाल लें। बस आपकी सब्जी तैयार है। इस ग्रेवी से वेज और नॉनवेज दोनों तरह की सब्जी मिनटों में बनाई जा सकती है।