- Home
- Lifestyle
- Food
- Spice Rack for Kitchen Cabinet: रसोई देखेगी होटल जैसी, खरीदें स्पेस सेविंग किचन मसाला रैक्स
Spice Rack for Kitchen Cabinet: रसोई देखेगी होटल जैसी, खरीदें स्पेस सेविंग किचन मसाला रैक्स
Masala Box Kitchen Designs: रसोई में खाना बनाते वक्त अक्सर सामान फैला सा लगता है तो देखें किचन काउंटर को क्लीन-नीट बनाने के साथ स्टाइलिश लुक देने वाले मसाला बॉक्स रैक डिजाइन्स जो आपको 1000-4000रु की रेंज में मिल जाएंगे।

अपनी कमाई से घर बनवाने का सपना हर किसी का होता है। आजकल तो लोग आशियाने की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए एक्सीटीरियर, इंटीरियर से लेकर छोटे से छोटे कोने को क्रिएटिव बनाने के लिए पैसा बहाते हैं। इतना ही नहीं अब तो रसोईघर भी मॉडर्न बन चुका है, क्रोकरीज से डेकोरेशन तक सब कुछ स्पेशल रखने की कोशिश करते हैं। किचन तो सुंदर है लेकिन खाना बनाते वक्त अक्सर सामान फैला सा लगता है तो ट्राई करें 2026 के ट्रेंडिंग किचन रैक्स, जो न केवल जगह बचाते हैं बल्कि सुंदरता बढ़ाने का काम भी करते हैं। फोटो गैलरी में देखें Kitchen Storage Racks लेटेस्ट डिजाइन।
रोटेटिंग मसाला रैक (Rotating Masala Racks for Kitchen)
किचन काउंटर 10-15 इंच लंबा और चौड़ा है तो सामान रखने के लिए रोटेटिंग मसाला रैक इस्तेमाल कर सकती हैं। यह काउंटर के किसी भी कोने में आसानी से फिट हो जाता है, दिखने में भी खूबसूरत लगता है। स्टील, मेटल से लेकर प्लास्टिक पर इसकी ढेरों वैरायटियां मिल जाएंगी। आप ऑनलाइन-ऑफलाइन 2000-3000रु तक इसे खरीद सकती हैं।
स्टेनलेस स्टील वर्टिकल रैक (Stainless Steel Vertical Kitchen Racks)
यह रेक उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो Kitchen Counter को क्लीन और नीट रखना पसंद करते हैं। स्टेनलेस स्टील पर इसे कहीं भी उठाया-रखा जा सकता है। साथ में छोटे-छोटे बॉक्स दिए गए हैं जो मसाले, दाल से लेकर अन्य सामान स्टोर करने के लिए बेहतरीन। ये भी 1500रु-3000रु तक मिल जाएगी।
स्टीकर बेस्ड वुडन रैक (Wooden Rack Designs)
जरूरी नहीं है कि रसोई को हमेशा भारी-भरकम सामान से मॉडर्न बनाया जाए। इसकी बजाय मिनिमल लुक देने वाली वुडन बेस्ड कार्टूनिस्टिक रैक खरीदें। यह क्यूट और क्लासी इफेक्ट के लिए बेहतरीन है और कम जगह में फिट हो जाती है। Amazon-Flipkart से लेकर बाजार तक में वुडन रैक्स की ढेरों वैरायटियां 1000-1500रु तक मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें- Old Toys Reuse: पुराने-टूटे खिलौने फेंके नहीं, पौधों के लिए बनाएं मिनी प्लांटर
लैडर वुडन रैक (Ladder Wooden Rack)
छोटे से मीडियम साइज किचन के लिए लैडर वुडन रैक अफॉर्डेबल ऑप्शन है, ये रसोई को रास्टिक लुक देने का काम करेगी। आप इसे शीशम, वॉलनेट या फिर किसी अन्य लकड़ी पर खरीद सकती है। इसे आसानी के कही भी शिफ्ट किया जा सकता है। अच्छी वुडन क्वालिटी पर यह 3500-4000रु की रेंज में मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें- Summer Cooling Drinks: चिलचिलाती गर्मी में ठंडक देंगी ये 5 देसी लस्सी, मिनटों में बनेंगी तैयार
वॉल माउंटेड स्लिम रैक (Wall Mounted Rack)
गैस स्टोव काउंटर पर कॉर्नर तक की जगह नहीं है तो आप साइड या सामने वाली दीवार को स्टोरेज बदल सकती हैं, इसके लिए जरूरत होगी वॉल माउंटेड रैक जो आपके स्टेनलेस स्टील से लेकर लोहे और लकड़ी पर मिल जाएगी। ये स्टोरेज बचाने के साथ स्फोसिकेटेड लुक देती है। आप इसे वॉल हाइट के अकॉर्डिंग 3-6 लेयर में इसे चुन सकती हैं। कीमत की बात करें तो इन्हें 2000-6000रु तक खरीदा जा सकता है।