- Home
- Lifestyle
- Food
- Lauki Beej Ke Fayde: क्यों निकाल कर फेंक देना लौकी के बीज, स्नैक्स से लेकर ग्रेवी में करें इस्तेमाल
Lauki Beej Ke Fayde: क्यों निकाल कर फेंक देना लौकी के बीज, स्नैक्स से लेकर ग्रेवी में करें इस्तेमाल
Bottle Gourd Seeds Benefits: लौकी काटते समय क्या उसमें भी मोटे-मोटे बीज निकलते है और आप इन बीजों को निकाल कर फेंक देते हैं? यह बीज बेहद पौष्टिक और काम के होते हैं। इनका इस्तेमाल आप कई तरीकों से कर सकते हैं, आईए जानें...

लौकी के बीज का इस्तेमाल कैसे करें
लौकी के बीज का इस्तेमाल आप अपने किचन में आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए लौकी के बीज को निकाल कर धो लें। अच्छी तरह से सुखा लें, इसे हल्का सा भून लें। इसके ऊपर नमक या मसाला डालकर हेल्दी स्नैक्स के रूप में इसे खाएं। यह बहुत ही क्रंची और टेस्टी लगता है।
और पढ़ें- लौकी जूस छोड़िए! ट्राय करें ये 3 हेल्दी और स्वादिष्ट लौकी की रेसिपी

रिच ग्रेवी के लिए करें लौकी के बीज का इस्तेमाल
लौकी के बीज का इस्तेमाल ग्रेवी में रिचनेस के लिए किया जा सकता है। इसके बीज को पीसकर पेस्ट बना लें। अच्छी तरह से छान लें। इसे सब्जी या करी में डालें। ये काजू या मगज के बीज की तरह ही ग्रेवी को रिच और क्रीमी बनाता है।
स्मूदी या शेक में करें इस्तेमाल
लौकी के बीज की स्मूदी या शेक आप बना सकते हैं। ताजा निकाले हुए या सूखे बीज को दूध, शहद और ड्राई फ्रूट्स के साथ डालकर ब्लेंड करें। चाहे तो इसे स्ट्रेन करें और प्रोटीन से भरपूर हेल्दी ड्रिंक बनाकर खुद भी पिएं और घर वालों को भी पिलाएं।
पौधों के लिए करें इस्तेमाल
लौकी के बीजों का इस्तेमाल आप लौकी की बेल लगाने के लिए भी कर सकते हैं। इन बीजों को सुखाकर इसे मिट्टी में बोएं और नया लौकी का पौधा अपने घर पर उगाएं।
लौकी के बीज के फायदे
लौकी के बीज में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है, जो आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पाचन को सुधारता है, हार्ट हेल्थ को बेहतर करता है, शरीर को ठंडक देता है। इतना ही नहीं लौकी के बीज का इस्तेमाल आप स्किन और बालों पर भी कर सकते हैं। यह स्किन और बालों को मॉइश्चर देता है और ग्लोइंग बनाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.