इस VVIP डेयरी से आता है अंबानी के घर दूध, जहां गाय पीती हैं RO का पानी
Ambani lifestyle food habits: क्या आप जानते हैं कि एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के घर जो दूध आता है, वो आम नहीं, बल्कि VVIP है? इस दूध की खासियत यह है कि इसे देने वाली गायें AC में रहती हैं, उन्हें RO का पानी पिलाया जाता है।

अंबानी परिवार की लग्जरी लाइफ
मुकेश अंबानी दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक हैं और उनकी फैमिली भी लग्जरी लाइफ के लिए जानी जाती हैं। 15000 करोड़ के घर में रहने के साथ ही वह अपने खाने पीने का भी विशेष ध्यान रखते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि उनके घर में किसी डेयरी का दूध आता है।

यह दूध पीता है अंबानी परिवार
अंबानी परिवार के लोग पुणे की भाग्य लक्ष्मी डेयरी से दूध मंगवाते हैं, जो रोजाना 163 किलोमीटर का सफर तय करके फ्रीजिंग डिलीवरी वैन से 3.5 घंटे में मुंबई में एंटीलिया तक पहुंचता है।
अंबानी परिवार के लिए दूध देती है यह खास गाय
अंबानी परिवार जिस स्पेशल गाय का दूध पीता है वह होलस्टीन-फ्रीजियन गाय हैं, यह गाय केवल RO का पानी पीती है और सोयाबीन, अल्फाल्फा घास, मौसमी सब्जी और मक्का खाती हैं।
गायों को मिलता है स्पेशल ट्रीटमेंट
भाग्य लक्ष्मी डेयरी में होलस्टीन-फ्रीजियन गायों को एक खास मैट पर बिठाया जाता है। यह रबर मैट्स दिन में तीन बार साफ होता है, ताकि गायों को किसी प्रकार का इंफेक्शन ना हो। दूध निकालने से पहले हर गाय का वजन और टेम्परेचर चेक होता है।
भाग्यलक्ष्मी डेयरी की खासियत
भाग्यलक्ष्मी डेयरी के मालिक देवेंद्र शाह हैं, जिनके पास 3000 से ज्यादा होलस्टीन-फ्रीजियन गाय हैं। इस गाय के दूध में कैल्शियम, विटामिन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए अंबानी परिवार इस गाय का दूध पीते हैं।
बिना हाथ लगाए दूध निकालने की प्रोसेस
भाग्यलक्ष्मी डेयरी में दूध निकालने से लेकर बॉटलिंग तक का काम सब कुछ ऑटोमेटिक होता है। गाय से दूध निकालने के बाद पाइपों के जरिए साइलोज में और फिर पाश्चराइज होकर बोतल में बंद करके ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है।
अमिताभ बच्चन से लेकर ऋतिक पीते हैं इस डेयरी का दूध
अंबानी परिवार जिस हाईटेक गाय का दूध पीते हैं, अमिताभ बच्चन से लेकर सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन और सलमान खान के घरों में भी इसी डेयरी से दूध जाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

