Pitru Paksha Food: पितृ पक्ष 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। जानें श्राद्ध की सात्विक थाली में खीर, पूरी, काले चने, कद्दू और हलवा समेत कौन से पकवान शामिल कर सकते हैं।

पितृ पक्ष में 26 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे कर्म किए जाते हैं। इस दौरान लोग सात्विक भोजन तैयार करते है। श्राद्ध में बनाए जाने वाले पकवान परिवार और क्षेत्र की परंपराओं के अनुसार अलग हो सकते हैं। आप बिना प्याज-लहसुन वाला सादा और सात्विक भोजन तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं पितृ पक्ष की थाली में किन पारंपरिक पकवानों को शामिल किया जा सकता है।

थाली में सजाएं खीर

पितृ पक्ष के भोजन में खीर का विशेष स्थान माना जाता है। दूध और चावल से बनी सादी खीर को कई परिवारों में श्राद्ध के भोजन में शामिल किया जाता है। आप दूध और छोटे चावल का इस्तेमाल कर

पूरी के साथ काले चने

पूरी और काले चने का संयोजन पारंपरिक भोजन में खूब पसंद किया जाता है। बिना प्याज-लहसुन के बनाए गए मसालेदार या सादे काले चने पूरी के साथ परोसे जा सकते हैं।

और पढ़ें: Chutney Recipes: न तेल की झंझट न घंटों की मेहनत, बनाएं राजस्थान की 5 देसी चटनियां

कद्दू की सब्जी

सात्विक भोजन में कद्दू की सब्जी एक आसान विकल्प है। इसे हल्के मसालों के साथ बनाया जा सकता है। कई घरों में श्राद्ध भोज के दौरान मौसमी और साधारण सब्जियों को प्राथमिकता दी जाती है।

सादा चावल और दाल

श्राद्ध की थाली को पूरा करने के लिए सादा चावल और दाल भी बनाए जा सकते हैं। भोजन को अधिक मसालेदार बनाने के बजाय साधारण तरीके से तैयार करना पारंपरिक सात्विक भोजन की शैली से मेल खाता है।

सूजी का हलवा

मीठे में आटे या सूजी का हलवा बनाया जा सकता है। घी, आटा या सूजी और चीनी से तैयार यह पारंपरिक मिठाई कई तरह के धार्मिक भोज में बनाई जाती है।

और पढ़ें: Anant Chaturdashi Vrat Recipes: अनंत चतुर्दशी व्रत थाली में बनाएं ये 5 पकवान, झटपट होंगे तैयार