- Home
- Lifestyle
- Food
- Pongal Festive Foods: उंगली चांटने पर मजबूर होंगे मेहमान, पोंगल स्पेशल में बनाएं ये 4 डिश
Pongal Festive Foods: उंगली चांटने पर मजबूर होंगे मेहमान, पोंगल स्पेशल में बनाएं ये 4 डिश
South Indian Pongal Food: पोंगल त्योहार पर बनाएं 4 खास डिश- सक्करै पोंगल, वेन पोंगल, मेदु वड़ा और पायसम। ये पारंपरिक मिठे और नमकीन व्यंजन स्वाद और खुशबू से मेहमानों को उंगली चाटने पर मजबूर कर देंगे। फेस्टिव मेन्यू को बनाएं यादगार।

पोंगल सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रकृति, फसल और स्वाद का महापर्व है। तमिलनाडु समेत दूसरे साउथ इंडियन स्टेट में मनाया जाने वाला यह पर्व खासतौर पर पारंपरिक व्यंजनों के लिए जाना जाता है, जिनमें चावल, दाल, गुड़ और घी की खुशबू हर घर को महका देती है। अगर आप पोंगल के मौके पर मेहमानों के लिए कुछ खास, पारंपरिक और स्वाद से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो ये 4 पोंगल स्पेशल डिश आपके फेस्टिव मेन्यू को परफेक्ट बना देंगी। इन रेसिपीज से मिठास और नमकीन का ऐसा बैलेंस होगा कि हर कोई उंगली चाटता रह जाएगा।

सक्करै पोंगल
सक्करै पोंगल पोंगल पर्व की खास पहचान है। चावल और मूंग दाल को अच्छी तरह पकाकर उसमें गुड़, देसी घी, इलायची और काजू-किशमिश मिलाई जाती है। इसकी खुशबू और स्वाद इतना रिच होता है कि यह हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। त्योहार की शुरुआत इस मिठास के साथ करना शुभ माना जाता है। इस सक्करै पोंगल के बिना त्योहार अधूरा है
वेन पोंगल
अगर आप कुछ सिंपल लेकिन बेहद टेस्टी रेसिपी बनाना चाहते हैं, तो वेन पोंगल बेस्ट ऑप्शन है। इसमें चावल और मूंग दाल के साथ काली मिर्च, जीरा, अदरक और घी का तड़का लगाया जाता है। इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसा जाए तो इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। यह उन लोगों के लिए शानदार ऑप्शन है, जिन्हें मीठा पोंगल, खीर या पायसम उतना ज्यादा अच्छा नहीं लगता।
मेदु वड़ा
पोंगल मेन्यू में कुरकुरा मेदु वड़ा शामिल न हो तो त्योहार अधूरा सा लगता है। उड़द दाल से बने ये वड़े बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होते हैं। नारियल चटनी और गर्मागर्म सांभर के साथ इन्हें सर्व करें, मेहमान खुद तारीफ करेंगे। पोंगल के साथ वड़ा का स्वाद बेस्ट कॉम्बो है।
पायसम
पोंगल पर पायसम बनाना बहुत शुभ माना जाता है। चाहे चावल की खीर हो या नारियल दूध से बना पायसम, इसकी मिठास त्योहार की खुशी को और बढ़ा देती है। नया चावल इलायची, काजू और किशमिश इसकी खुशबू और स्वाद को खास बनाते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.