सफेद तिल से बनाएं 5 आइटम, मकर संक्रांति पर बार-बार आएंगे मेहमान
Till Recipe 5 sesame seeds Food for Makar Sankranti: अगर आप इस मकर संक्रांति पर कुछ ट्रेडिशनल लेकिन थोड़ा अलग बनाना चाहती हैं, तो सफेद तिल से बने ये 5 आइटम जरूर ट्राय करें। इससे मेहमान बार-बार आने का बहाना ढूंढेंगे।

मकर संक्रांति पर तिल का खास महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन तिल से बने फूड खाने और खिलाने से हेल्थ के साथ-साथ आपसी रिश्तों में मिठास आती है। जहां आमतौर पर काले तिल का इस्तेमाल ज्यादा होता है, वहीं सफेद तिल से बने आइटम स्वाद में हल्के, खुशबू में शानदार और देखने में भी बेहद आकर्षक लगते हैं। अगर आप चाहती हैं कि मकर संक्रांति पर आपके घर आने वाले मेहमान आपके हाथ के स्वाद की तारीफ करें, तो सफेद तिल से बने ये 5 आइटम जरूर ट्राय करें।

सफेद तिल की बर्फी
सफेद तिल की बर्फी थोड़ा रिच और स्पेशल फील देने वाला आइटम है। इसमें तिल के साथ दूध, खोया या नारियल का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे बर्फी का स्वाद और भी बढ़ जाता है। यह मिठाई देखने में जितनी सुंदर लगती है, उतनी ही जल्दी खत्म भी हो जाती है। त्योहार पर खास मेहमानों के लिए यह आइटम जरूर ट्राय करें।
सफेद तिल की चिक्की
सफेद तिल की चिक्की मकर संक्रांति का सबसे क्लासिक और पसंदीदा आइटम है। गुड़ और भुने हुए सफेद तिल से बनी यह चिक्की हल्की, कुरकुरी और एनर्जी से भरपूर होती है। सफेद तिल की चिक्की न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसे बनाकर स्टोर करना भी आसान होता है, जिससे अचानक आने वाले मेहमानों को तुरंत परोसा जा सकता है।
सफेद तिल की पिन्नी
सफेद तिल की पिन्नी खासतौर पर ठंड के मौसम के लिए परफेक्ट मानी जाती है। इसमें तिल, घी, गुड़ और थोड़ा सा आटा या बेसन मिलाया जाता है। यह आइटम शरीर को गर्मी देता है और त्योहार पर खाने के बाद एनर्जी का एहसास कराता है। यही वजह है कि मेहमान इसे दोबारा खाने की फरमाइश करते हैं।
सफेद तिल की चटनी
अगर आप मीठे के साथ कुछ अलग सर्व करना चाहती हैं, तो सफेद तिल की चटनी एक यूनिक ऑप्शन है। इसमें भुने हुए तिल, मूंगफली, लहसुन और हल्का सा नमक मिलाकर बनाई जाती है। यह चटनी रोटी, भाजी या खिचड़ी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है। मकर संक्रांति पर मेहमानों को यह अलग स्वाद जरूर पसंद आएगा।
सफेद तिल के लड्डू
अगर आप चिक्की से अलग कुछ बनाना चाहती हैं, तो सफेद तिल के लड्डू बेस्ट ऑप्शन हैं। इसमें तिल को हल्का भूनकर गुड़ या शक्कर के साथ लड्डू बनाए जाते हैं। ये लड्डू खाने में सॉफ्ट होते हैं और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद आते हैं। मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू रिश्तेदारों और पड़ोसियों को देने के लिए भी शानदार रहते हैं।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.