ये हैं भारत की 10 सबसे फेमस मिठाइयां
Popular sweets of India: भारत की कुछ सबसे फेमस मिठाईयां! गुलाब जामुन से लेकर गाजर का हलवा तक, हर मिठाई का अपना खास स्वाद है। क्या आपने इन सब को ट्राई किया है?

गुलाब जामुन
गुलाब जामुन खोया से बनी एक क्लासिक भारतीय मिठाई है, जिसे बॉल्स के आकार में बनाया जाता है। इसे डीप फ्राई करने के बाद इसे चीनी की चाशनी में भिगोया जाता है। इस मिठाई को सभी लोग पसंद करते हैं।

रसगुल्ला
रसगुल्ला, पश्चिम बंगाल की फेमस मिठाई है। यह छेना (दूध से बने पनीर) और चाशनी से बनाया जाता है और इसका स्वाद बहुत ही मीठा होता है।
जलेबी
यह एक फेमस स्ट्रीट फूड है। पहले इसका बैटर बनाया जाता है और फिर इसे केसर की चाशनी में भिगोकर खाया जाता है।
काजू कतली
काजू, चीनी और घी से बनी मिठाई होती है। यह एक ऐसी मिठाई है, जिसे आमतौर पर त्योहारों के दौरान गिफ्ट में दिया जाता है।
लड्डू
यह मिठाई बेसन, सूजी के साथ-साथ कई चीजों से बनाई जाती है। इसे देशभर में सभी लोग पसंद करते हैं।
मैसूर पाक
मैसूर पाक कर्नाटक की एक फेमस मिठाई है। इस मैसूर पाक को घी, चीनी और बेसन से बनाया जाता है, जो अपने लाजवाब स्वाद के लिए जाना जाता है।
बर्फी
बर्फी एक ऐसी मिठाई होती है, जो नारियल, पिस्ता और चॉकलेट जैसी चीजों से बनती है। इसे अक्सर चौकोर शेप में मिलती है।
मालपुआ
आटे और नारियल से बनी एक पारंपरिक पैनकेक जैसी मिठाई, मालपुआ को डीप फ्राई करके चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है। इसे लोग अक्सर त्योहारों के दौरान बनाते हैं।
गाजर का हलवा
गाजर का हलवा सर्दियों के सीजन में बनाया जाता है। इसे कद्दूकस की हुई गाजर में दूध और चीनी के साथ पकाया जाता है। यह सबका फेवरेट होता है।
पंजीरी
गेहूं के आटे, घी, चीनी और मेवों से बनी एक पौष्टिक मिठाई, पंजीरी को अक्सर कई भारतीय घरों में प्रसाद के रूप में खाया जाता है।
Food News: Read latest food recipes, healthy food habits for kids and adults in Hindi, Experts tips on healthy food recipes, Cooking articles, Food stories in Hindi online at Asianet News Hindi.

