Viral Momo Recipe: बिना आटा गूंथे, बिना रैपर और बिना स्टीम किए घर पर बनाएं वायरल मोमो रेसिपी। यह आसान और हेल्दी डंपलिंग्स रेसिपी स्वाद में बेहद शानदार है और मिनटों में तैयार हो जाती है।
Easy Dumpling Recipe at Home: अगर आपको भी मोमोज खाना पसंद है, लेकिन बाजार के अनहेल्दी मोमो नहीं खाना चाहते और घर पर इन्हें बनाना मुश्किल लगता है, तो आज हम आपको एक बेहद आसान और वायरल रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस तरीके से आप बिना आटा गूंथे, बिना रैप किए और बिना स्टीम किए चुटकियों में स्वादिष्ट डंपलिंग्स या मोमोज बना सकते हैं। इस वायरल रेसिपी की खास बात यह है कि इसमें ना तो स्टीमर की जरूरत पड़ती है और ना ही अलग से मैदा का डो तैयार करना पड़ता है। ये डंपलिंग्स बाहर से सॉफ्ट और अंदर से बेहद स्वादिष्ट लगते हैं।

इंस्टाग्राम “Viral Momo Recipes”
इंस्टाग्राम पर myflavourfuljourney नाम के पेज पर यह वायरल मोमो रेसिपी शेयर की गई है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे आप बिना मैदा का डो लगाए, बिना रैप किए और बिना स्टीम किए हेल्दी और टेस्टी मोमोज तैयार कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर ये रेसिपी तेजी से वायरल हो रही है। अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए-
फिलिंग के लिए
1 छोटी शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
थोड़ा पत्तागोभी
थोड़ा बैंगनी पत्तागोभी
1 गाजर कद्दूकस की हुई
1 प्याज बारीक कटा हुआ
1-2 चम्मच अदरक-लहसुन कटा हुआ
1 टेबलस्पून शेजवान सॉस
1 टेबलस्पून सोया सॉस
नमक स्वाद अनुसार
काली मिर्च पाउडर
बाकी सामग्री
कद्दूकस किया हुआ पनीर
हरा प्याज
सूखा मैदा
पानी
और पढे़ं- Vegetable Momos Recipe:घर पर झटपट मोमोज,ये रेसिपी बना देगी दीवाना!
वायरल मोमो बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें। अब गैस पर एक पैन रखें और उसमें थोड़ा तेल डालें। तेल गर्म होने पर अदरक-लहसुन डालकर हल्का भून लें। इसके बाद शिमला मिर्च, पत्तागोभी, बैंगनी पत्तागोभी, गाजर और प्याज डालें।
- सब्जियों को तेज आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें ताकि उनका हल्का क्रंच बना रहे। अब इसमें शेजवान सॉस, सोया सॉस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें। गैस बंद करें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
- जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तब इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और थोड़ा हरा प्याज मिलाएं। अब इस मिश्रण के छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें।
![]()
- अब एक प्लेट में सूखा मैदा रखें और एक बाउल में पानी लें। पहले बॉल्स को सूखे मैदे में लपेटें, फिर पानी में डुबोएं। इसके बाद फिर से मैदे में डालें। यही प्रोसेस 3-4 बार दोहराएं। इससे डंपलिंग्स के ऊपर हल्की परत बन जाएगी।
- अब एक पतीले में पानी उबालें और तैयार डंपलिंग्स उसमें डाल दें। इन्हें 4-5 मिनट तक पकाएं। जब डंपलिंग्स पानी के ऊपर तैरने लगें, तो समझ जाएं कि ये पक चुके हैं।
- गरमा-गरम डंपलिंग्स को चिली सॉस या मेयोनीज के साथ सर्व करें।

