सोशल मीडिया पर आपने कच्चा बादाम बेचने से लेकर अमरूद बेचने वालों के फनी वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको दिखाते हैं पुदीना बेचने वाले का ऐसा वीडियो जिसे देखकर आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

फूड डेस्क: गर्मियों के दिनों में घरों में पुदीने का इस्तेमाल बहुत होता है और इससे चटनी से लेकर पन्ना और सलाद तक बनाया जाता है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पुदीना बेचने वाले का वीडियो वायरल हो रहा है। जी हां, जिस अंदाज से यह शख्स पुदीना बेच रहा है उसे देखकर आप भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। हालांकि, यह पहली बार नहीं है इससे पहले कच्चा बादाम यानी कि मूंगफली से लेकर अमरूद बेचने वालों के वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर चुके हैं। इसी कड़ी में पुदीना बेचने वाले इस शख्स का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिडक्टिव अंदाज में पुदीना बेच रहा शख्स

इंस्टाग्राम पर shivam_dr.x नाम से बने पेज पर एक आदमी का वीडियो शेयर किया गया है। यह आदमी साइकिल पर पुदीना बेच रहा है। लेकिन पुदीना बेचते हुए वह जिस तरह की आवाज निकाल रहा है और जिस अंदाज में पुदीना बेच रहा है वह काफी अलग और हैरान कर देने वाला है। यह आदमी कह रहा है कि ₹500 का पुदीना चुरा लो। लोग भी आकर इससे पुदीना खरीद रहे हैं और इसका यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किया जा रहा है।

View post on Instagram

यूजर्स बोले भैया का अंदाज निराला है

सोशल मीडिया पर पुदीना बेचने वाले शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा और एक लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि बेचने का तरीका थोड़ा सेक्सुअल है। तो एक यूजर ने कमेंट किया कि इस व्यक्ति का एक हाथ पैरालाइज्ड है फिर भी मेहनत कर रहा है। इसी तरह से कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट किया तो किसी ने कहा कि कच्चा बादाम के बाद अब यह भी खूब वायरल होने वाला है। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब स्ट्रीट पर कोई आदमी इस तरह से सब्जी बेचता नजर आ रहा है। इससे पहले कोलकाता में मूंगफली बेचते हुए भुबन बदायकर के गाने ने उन्हें रातों-रात सोशल मीडिया स्टार बना दिया था और उनका गाना भी रिलीज हो चुका है।

और पढ़ें- Tandoori Ice Cream देख तंदूर जैसे जल उठेगा जिया, देखकर आप भी कहेंगे हाय राम ये क्या किया...