MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Food
  • चाय को Tea क्यों कहते हैं? 2 नाम की Interesting Story

चाय को Tea क्यों कहते हैं? 2 नाम की Interesting Story

Origin of tea word: चाय और टी, एक ही पेय के दो नाम। लेकिन क्या आप जानते हैं इन दोनों नामों के पीछे छुपे इतिहास और व्यापार के राज? ये कहानी चीन से शुरू होकर भारत और यूरोप तक फैली है।

3 Min read
Author : Shivangi Chauhan
Published : Jun 03 2025, 01:52 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
चाय और टी के इस नामी फर्क का इतिहास
Image Credit : Social Media

चाय और टी के इस नामी फर्क का इतिहास

क्या आपने कभी सोचा है कि हम भारत में जिसे चाय कहते हैं, उसे अंग्रेज़ी में टी क्यों कहते हैं? दोनों ही शब्द एक ही गर्म पेय के लिए इस्तेमाल होते हैं, फिर नाम में ये फर्क क्यों? क्या ये सिर्फ भाषा का मामला है, या इसके पीछे कोई ऐतिहासिक कहानी छिपी है? दरअसल, यह फर्क सिर्फ लहजे या बोली का नहीं है, बल्कि इसमें छिपा सदियों पुराना व्यापार, संस्कृति और मार्गों का रहस्य है। 

चाय की यह यात्रा चीन की पहाड़ियों से निकलकर रेशम मार्ग और समुद्री रास्तों से होते हुए अलग-अलग देशों तक पहुंची है। इसी सफर में ही चाय और टी जैसे दो नाम जन्मे। आइए जानते हैं, चाय और टी के इस नामी फर्क का इतिहास और क्यों कभी एक कप में दो भाषाएं घुल जाती हैं।

26
एक ड्रिंक के दो नाम कैसे?
Image Credit : Gemini

एक ड्रिंक के दो नाम कैसे?

दुनियाभर में चाय के लिए उपयोग किए जाने वाले शब्द मुख्यतः दो ग्रुप में बंटे हैं। "चाय" (chai/cha) और "टी" (tea/te)। यह डिफरेंस इस बात पर निर्भर करता है कि चाय उस क्षेत्र में कैसे पहुंची थी जमीनी मार्ग से या समुद्री मार्ग से।

चाय (chai/cha): यह शब्द उन क्षेत्रों में पॉपुलर हुआ जहां चाय जमीनी मार्गों से पहुंची, जैसे कि भारत, रूस, ईरान और मध्य एशिया। यह शब्द चीनी भाषा के चा से आया है।

टी (tea/te): यह शब्द उन क्षेत्रों में आया जहां चाय समुद्री मार्गों से पहुंची, जैसे कि यूरोप के देश। यह शब्द चीनी भाषा के ते (tê) से आया है, जो दक्षिणी चीन के फुजियान प्रांत में बोली जाती है।

Related Articles

Related image1
चाय पीते हैं रोज़? तो जान लें सही समय और तरीका वरना हो सकते हैं बीमार
Related image2
चॉकलेट vs चाय: लो ब्लड प्रेशर के लिए कौन बेहतर?
36
चाय के नामकरण में बिजनेस का हाथ
Image Credit : Pinterest

चाय के नामकरण में बिजनेस का हाथ

जमीनी मार्ग (Silk Road): चाय, चीन से मध्य एशिया होते हुए भारत, रूस और अन्य देशों में पहुंची। इस मार्ग से चाय का नाम चाय या चा के रूप में फेमस हुआ।

समुद्री मार्ग: चाय दक्षिणी चीन के बंदरगाहों से यूरोप के देशों में पहुंची। इस मार्ग से चाय का नाम टी या ते के रूप में आया।

46
चाय का भारतीय इतिहास
Image Credit : Freepik

चाय का भारतीय इतिहास

भारत में चाय का इतिहास प्राचीन है, लेकिन इसका व्यापक प्रचलन ब्रिटिश उपनिवेश काल में हुआ। ब्रिटिशों ने असम और दार्जिलिंग में चाय की खेती शुरू की और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए प्रचार किया। इसके बाद, भारतीयों ने चाय में मसाले, दूध और चीनी मिलाकर मसाला चाय का विकास किया, जो आज भी लोकप्रिय है।

56
चाय को टी कहना क्यों गलत है?
Image Credit : Freepik

चाय को टी कहना क्यों गलत है?

अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों में अक्सर "chai tea" शब्द का उपयोग होता है, जो वास्तव में tea tea के समान है। चाय स्वयं ही टी का अनुवाद है, इसलिए chai tea कहना रिपीट है। सही शब्द masala chai है, जो मसालेदार चाय को दर्शाता है।

66
भाषा, व्यापार और संस्कृति का संगम चाय
Image Credit : Freepik

भाषा, व्यापार और संस्कृति का संगम चाय

चाय और टी, दोनों शब्द एक ही पेय को दर्शाते हैं, लेकिन उनका उपयोग इस बात पर निर्भर करता है कि चाय उस क्षेत्र में कैसे पहुंची थी। यह भाषा, व्यापार और संस्कृति के शानदार संगम का उदाहरण है।

About the Author

SC
Shivangi Chauhan
शिवांगी चौहान। 2016 से पत्रकारिता की शुरुआत। मीडिया जगत में 9 साल का अनुभव। 2023 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़ीं। राइटिंग स्किल में खासतौर पर लाइफस्टाइल डेस्क, फैशन, एंटरटेनमेंट, फूड, ट्रेंडिंग और हेल्थ से जुड़े मुद्दों पर लिखने में दिलचस्पी। इससे पहले टाइम्स नाउ नवभारत और दैनिक भास्कर जैसे कई मीडिया संस्थानों के साथ काम करते हुए इनके पास डिजिटल मीडिया, टीवी न्यूज चैनल फॉर्मेट्स, अखबार और वेब स्टोरी डेस्क का अच्छा अनुभव है। इनसे shivangi.chauhan@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है। पत्रकारिता और योग में इन्होंने डबल MA किया हुआ है।
खाना समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Carrot Recipe: सिर्फ हलवा नहीं, इस गाजर सीजन ट्राई करें 5 वायरल रेसिपी
Recommended image2
Green Peas Storage Tricks: 1 साल तक हरी रहेगी मटर, बिना झंझट के ऐसे करें स्टोर
Recommended image3
Oh No! सलाद का खीरा निकला कड़वा? 5 Hacks से मिनटों में दूर करें कड़वाह
Recommended image4
एक्स्ट्रा पके केले को फेंके नहीं, बनाएं ये 5 डिलीशियस डिश
Recommended image5
दाल चावल छोड़ इस बार ओट्स से बनाएं हेल्दी और टेस्टी इडली, 10 मिनट में तैयार करें बैटर
Related Stories
Recommended image1
चाय पीते हैं रोज़? तो जान लें सही समय और तरीका वरना हो सकते हैं बीमार
Recommended image2
चॉकलेट vs चाय: लो ब्लड प्रेशर के लिए कौन बेहतर?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved