Special features of indigenous seeds: देसी बीज की क्या होती है खासियत? जानिए देसी बीजों की खासियत, आसान खेती, बेहतर स्वाद, मिट्टी की उर्वरता और Farmer’s Day से जुड़ी पूरी जानकारी।

मार्केट में बीज की बहुत सी वैराइटी आती है। किसान मौसम के अनुकुल देसी बीजों का इस्तेमाल कम खेती के लिए करते हैं। देसी बीज जहां मिट्टी की फर्टिलिटी बढ़ाने का काम करते हैं, वहीं बीज से उगी फसल का स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। 23 दिसंबर को फार्मर डे मानाया जाता है। इस खास मौके पर जानते हैं कि आखिर क्यों किसान ऑर्गेनिक खेती के लिए देसी बीज का इस्तेमाल करते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उगाने में होते हैं आसान

देसी बीज उसी क्षेत्र के मौसम, मिट्टी और पानी के हिसाब से आसानी से डेवलप हो जाते हैं। किसान मौसम के हिसाब से इसलिए देसी बीज का इस्तेमाल करते हैं ताकि फसल आसानी से उग जाते हैं। 

नहीं ज्यादा सिंचाई जरूरत

देसी बीजों को ज्यादा सिंचाई, केमिकल फर्टिलाइजर या कीटनाशकों की जरूरत नहीं पड़ती, जिसके कारण ऑर्गेनिक फसल तैयार होती है। ऐसी फसल खाने में पोषक तत्वों से भरी होती है।

नहीं खराब होती है जल्दी फसल

जिस तरह से इंसानों में प्रतिरोधक क्षमता होती है ठीक वैसी ही पौधों में भी होती है। देसी बीजों में रोग-प्रतिरोधक क्षमता ज्यादा होती है जिसके कारण फसल जल्दी खराब नहीं होती है। अगर घर की बागवानी में भी देसी बीच इस्तेमाल किए जाए, तो ये जल्दी खराब नहीं होंगे।

और पढ़ें: दिल्ली-NCR जैसी हवा? लगाएं ये 10 एयर प्यूरीफायर से भी पावरफुल स्मॉग में बढ़ने वाले पौधे

स्वाद और खुशबू का अनोखा मेल

किसान देसी बीजों का इस्तेमाल स्वादिष्ट सब्जियां और फल उगाने के लिए भी करते हैं। देसी धनिया का यदि उदाहरण लें तो उसमे बहुत खुशबू है। वहीं हाइब्रिड धनिया में स्वाद और खुशबू की कमी होती है। 

ऑर्गेनिक खेती के लिए देसी बीज

आजकल ऑर्गेनिक खेती को बहुत बढ़ावा मिल रहा है। इसका मुख्य कारण देसी बीज में केमिकल का न के बराबर इस्तेमाल है। इससे मिट्टी की फर्टिलिटी भी बढ़ती है और स्वादिष्ट फल, सब्जियां तैयार होती हैं। आजकल एलीट क्लास में ऑर्गेनिक फार्मिंग से उगे फल और सब्जियों की बहुत डिमांड है। 

रुकता है लैंड डीग्रेडेशन

लैंड डीग्रेडेशन देसी बीज और ऑर्गेनिक खेती करने से नहीं होता है। अगर आप भी किचन गार्डन में देसी बीज का इस्तेमाल करेंगे तो अच्छी फल और सब्जियां खा सकेंगे।

और पढ़ें: नीम vs सरसों की खली, पौधे और मिट्टी के लिए दोनों में बेस्ट कौन