Organic fertilizer at home: प्याज के छिलकों से घर पर ऑर्गेनिक खाद कैसे बनाएं? जानें आसान तरीके, लिक्विड फर्टिलाइज़र और कम्पोस्ट बनाने की विधि, जो पौधों की ग्रोथ और फूलों को तेजी से बढ़ाए।
अगर आप भी अपने बगीचे में ऑर्गेनिक सब्जियां उगाना पसंद करते हैं, तो आपको खाद भी केमिकल फर्टिलाइजर की जगह ऑर्गेनिक ही यूज करनी चाहिए। गार्डन या गमलों के पौधों को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो किचन वेस्ट का सही इस्तेमाल करें। आपके घर में रोजाना प्याज के छिलके जरूर निकलते होंगे। इन प्याज के छिलकों को इकट्ठा करके आप घर पर ही बेहतरीन खाद तैयार कर सकते हैं। चाहे तो प्याज की थोक वाली दुकान से भी प्याज के छिलके लाकर बेहतरीन खाद घर पर ही तैयार कर सकते हैं।
प्याज के छिलकों में पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो कि पौधों की ग्रोथ में मदद करते हैं। यह न सिर्फ मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाता है बल्कि पौधों को भी मजबूती देता है। आइए जानते हैं घर में कैसे प्याज के छिलकों से लिक्विड खाद बनाई जा सकती है।
प्याज के छिलकों का पानी
सबसे पहले एक मुट्ठी प्याज का छिलके लें और इसे 1 लीटर पानी में 24 घंटे के लिए भिगो दें। अगले दिन इस पानी को छन्नी से छान लें। आप एक स्प्रे बोतल में पानी भरें और उस पानी को सीधे पौधों की जड़ों में डालें। हफ्ते में एक से दो बार आप ऐसा कर सकते हैं। प्याज के पानी का कुछ ही समय में असर दिखने लगेगा। आप चाहे तो प्याज के छिलकों की कंपोस्ट खाद्य बना सकते हैं। जानिए इसका सिंपल तरीका क्या है।
और पढ़ें: Pudina Grow Tips: देसी जुगाड़ से लगाएं पुदीना, पुरानी प्लास्टिक बोतल करें यूज
प्याज के छिलकों से कम्पोस्ट खाद बनाने का तरीका
कंपोस्ट खाद बनाने के लिए सबसे पहले प्याज के छिलकों को धूप में सुखा लें और इन्हें किचन वेस्ट और मिट्टी के साथ मिलाएं। आप प्लास्टिक का एक कंटेनर लेकर उसपर किचन वेस्ट और प्याज के छिलकों को रख सकते हैं। करीब 2 से 3 हफ्ते तक इन्हें सड़ने दें और गमले और गार्डन दोनों में इस्तेमाल करें।
प्याज के छिलकों की खाद के फायदे
प्याज के छिलके का इस्तेमाल खाद के रूप में करने से न सिर्फ पौधों की ग्रोथ तेज होती है बल्कि पत्तियां भी हरी भरी होती हैं और साथी पौधों में जल्दी फूल लगते हैं। साथ ही मिट्टी की क्वालिटी में भी सुधार होता है। एक बात का ध्यान रखें कि कभी भी पौधों में ज्यादा प्याज का पानी या खाद न डालें। बदबू से बचने के लिए प्याज को सही से सुखाना बेहद जरूरी है। यह इको फ्रेंडली तरीका है जो कोई भी इस्तेमाल कर सकता है।
और पढ़ें: Animal Planters: 300रु में सुंदरता का डबल डोज, खरीदें 6 क्यूट एनिमल प्लांटर
