belly fat ko kaise kam karne: बेली फैट की वजह से हमारी पर्सनालिटी प्रभावित होती है। हम उस तरह के आउटफिट नहीं पहन पाते हैं जो पहनना चाहते हैं। क्योंकि इसकी वजह से उसका लुक काफी खराब आता है। लेकिन हम योगा के जरिए फ्लैट बेली फैट पा सकते हैं।

हेल्थ डेस्क. हम में से कई महिलाओं को कपड़ों की शॉपिंग करते वक्त बेली फैट को देखना पड़ता है। क्योंकि टाइट कपड़े लेने पर बेली फैट और ज्यादा दिखने लगती है। जिससे पूरा लुक खराब हो जाता है। इसलिए हम मन मारकर ढीले-ढाले कपड़े लेते हैं। लेकिन खानपान और डेली रुटीन में बदलाव करके हम बेली फैट को कम कर सकते हैं। कई योगासन से बेली फैट मक्खन की तरह पिघल जाती है। तो चलिए बताते हैं 4 मुद्रा जिसे करने से 7 हफ्ते में पेट अंदर चला जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नौकासन (naukasana)

जब आप नौकासन की मुद्रा में होते हैं तो शरीर एक नाव जैसा दिखता है। इसिलए इसे नौकासन का नाम दिया गया है। इसे करने से बेली फैट कम होता है। इस मुद्रा में आप 5 बार खुद को होल्ड करके रखें। इसके अलावा 15-20 बार पैर को इन और आउट करें। जैसा कि इंटरनेशनल योगा टीचर दिलराज प्रीत कौर ने बताया है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने वीडियो अपलोड करके बताया है कि कैसे आप बेली फैट को कम कर सकती हैं।

पश्चिमोत्तानासन (paschimottanasana)

योगा टीचर दिलराज प्रीत कौर ने 20 बार इस आसन को करने की सलाह दी है। अप एंड डाउन मुद्रा में इसे आपको करना है। इससे ना सिर्फ बेली फैट पिघलने लगेगा, कमर का दर्द भी गायब हो जाएगा।

पर्वतासन से भृंगासन (parvatasana to bhujangasana)

इस योगा में पहले आप पर्वतासन मुद्रा में जाइए, फिर भृंगासन मुद्रा में आइए। इसे आपको 15-20 बार करना है। बेली फैट के साथ-साथ यह हाथ-पैर, कमर समेत शरीर के कई अंगों को फायदा पहुंचाता है।

View post on Instagram

बलासन और रिलैक्स (Balasana Yoga Pose)

बेली फैट को कम करने में बलासन भी मदद करता है। बलासन की मुद्रा में लेट जाएं और 1 से 2 मिनट रिलैक्स करें। इसके साथ दिलराज प्रीत कौर ने अच्छी डाइट लेने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि वेजीटेबल की मात्रा डाइट में ज्यादा लें। लीन प्रोटीन और होल ग्रेन को डाइट में लें। खाने की मात्रा का ख्याल रखें। हर दिन कम से कम 8 गिलास पानी पीएं। इसके साथ उन्होंने कहा कि योगा का फायदा तभी मिलता है जब इसे रेगुलर किया जाए।

और पढ़ें:

शाहरुख खान की पाक हीरोइन Mahira Khan को हुई ये बीमारी, जिसमें आते हैं आत्महत्या के विचार

ब्रेकअप के बाद 8 लोगों का खा जाता था खाना, अब ऐसे कम किया 76Kg वेट