AC And Skin Care Tips: क्या AC में रातभर सोने से स्किन ड्राई हो सकती है? कमरे में पानी की बाल्टी रखने से ह्यूमिडिटी बढ़ती है क्या? AC की वजह से होने वाली ड्राईनेस से बचने के लिए क्या उपाय करने चाहिए? 

गर्मी प्रचंड स्तर पर पहुंच चुकी है, ऐसे में ज्यादातर लोगों के घर में रातभर-दिन भर एसी चलता है। जिसकी वजह से कई लोगों का स्किन रूखी, बेजान और खिंची-खिंची महसूस होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो एक आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकता है। त्वचा विशेषज्ञ डॉ. जूश्या सरीन ने बताया है कि कमरे में एक बाल्टी या बर्तन में साफ पानी रखकर इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कमरे में पानी रखने से सच में फायदा होता है?

डॉ. शिवकुमार के, एमडी रेस्पिरेटरी मेडिसिन और चीफ कंसल्टेंट पल्मोनोलॉजिस्ट के अनुसार, AC कमरे को ठंडा करने के दौरान हवा से नमी खींच लेता है। इसकी वजह से कमरे की ह्यूमिडिटी कम हो जाती है और हवा ड्राई हो जाती है। यही कारण है कि त्वचा रूखी होने लगती है, आंखों में खुजली या जलन महसूस हो सकती है और नाक व गले की अंदरूनी परत भी प्रभावित हो सकती है।

कमरे में रखें पानी

विशेषज्ञ बताते हैं कि कमरे में पानी से भरी बाल्टी या कटोरा रखने पर पानी धीरे-धीरे वाष्पित होकर हवा में नमी बढ़ाता है। हालांकि यह ह्यूमिडिफायर जितना प्रभावी नहीं होता, लेकिन छोटे कमरों में यह तरीका कुछ राहत जरूर दे सकता है।

View post on Instagram

रातभर AC चलाने के नुकसान

डॉ. मनीषा अरोड़ा के मुताबिक, AC में लगातार सोने से शरीर को कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। इनमें शामिल हैं:

  • स्किन का रूखा और बेजान होना
  • आंखों में ड्राईनेस और जलन
  • शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन
  • गले और नाक में सूखापन
  • कम ह्यूमिडिटी के कारण सांस संबंधी समस्याओं का खतरा

Sugar Side Effects: एक महीने चीनी छोड़ी तो घट जाएगा 3 किलो तक वजन, जानें कैसे

कमरे की ह्यूमिडिटी कितनी होनी चाहिए?

विशेषज्ञों के अनुसार, स्वस्थ और आरामदायक वातावरण के लिए कमरे की ह्यूमिडिटी 40 से 60 प्रतिशत के बीच होनी चाहिए। वहीं AC का तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना बेहतर माना जाता है। अगर आप एसी रहते हैं, तो दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। स्किन पर नियमित रूप से मॉइस्चराइजर लगाएं। AC को पूरी रात चलाने के बजाय 2-3 घंटे का टाइमर सेट करें।

और पढ़ें: Viral Fitness Story: 60 की उम्र में भी गजब का स्टैमिना! देहरादून का कपल रोज दौड़ता है 20KM