Anti Inflammatory Breakfast: हेल्दी ब्रेकफास्ट शरीर की सूजन कम करने और वजन घटाने में मदद करता है। हावर्ड के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट के अनुसार, एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट को अपनाने से शरीर की जलन, लालिमा और दर्द से राहत मिल सकती है।

Healthy Breakfast: एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट में ऐसे फूड्स शामिल होते हैं, जिन्हें खाने से शरीर की सूजन कम होने लगती है। फूड्स का सेवन करने से शरीर की जलन, लालिमा और दर्द में भी राहत मिलती है। अगर आपके शरीर में अक्सर सूजन रहती है, तो आपको रोजाना सुबह कुछ खास ब्रेकफास्ट करनी चाहिए, जो शरीर की सूजन को कम कर देंगे। हावर्ड के गैस्ट्रोइंट्रोलॉजिस्ट ने ऐसे ही कुछ ब्रेकफास्ट के बारे में बताया है, जो शरीर की सूजन को कम कर वजन कम करने में मदद करते हैं। 

View post on Instagram

पालक टमाटर का आमलेट

आप पालक, टमाटर और अंडे को मिलाकर आमलेट तैयार कर सकते हैं। आमलेट बनाने के लिए साधारण तेल की बजाय ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। 

बादाम के साथ लें ग्रीन टी

सुबह की शुरुआत ग्रीन टी और मुट्टीभर भीगे बादाम से करें। अगर बादाम भीगे नहीं तो आप ड्राई रोस्ट करके भी बादाम का सेवन कर सकते हैं। बादाम आप एयरफ्रायर का इस्तेमाल कर भी भून सकते हैं। 

और पढ़ें: Study: लंबे समय से ले रहे हैं कीटो डाइट? जानिए कैसे पहुंचा सकती है नुकसान

नाश्ते में खाएं वेजीटेबल उपमा 

विभिन्न प्रकार की सब्जियों को आप सूजी के साथ मिलाकर स्वादिष्ट उपमा तैयार कर सकते हैं। अगर आपको ओट्स पसंद है, तो ओट्स का उपमा बनाकर ब्रेकफास्ट में खाएं। इससे भी शरीर की सूजन कम करने में मदद मिलेगी।

टोस्ट में लगाकर खाएं एवोकाडो

अगर आपको सुबह ब्रेकफास्ट में टोस्ट खाना पसंद है, तो उसमें मक्खन लगाने के बजाय आप मैस्ड एवोकॉडो लगा सकते हैं। इसमे एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो कि शरीर की सूजन को कम करने में मदद करेंगे।

प्लेन योगर्ट के साथ फ्रूट्स

ब्रेकफास्ट में फ्रूट्स खाना भी एक अच्छा ऑप्शन है। आप प्लेन योगर्ट में अपने पसंदीदा फ्रूट्स मिलकर खा सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी सी काली मिर्च और काला नमक मिला लें।

और पढ़ें: Belly fat Reduce Tips: बिना खाना छोड़े घटाएं पेट की चर्बी, डॉक्टर ने बताया आसान तरीका