Pregnancy with frozen eggs: सोनम कपूर ने दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी शेयर की है, जिसके बाद फैंस के मन में सवाल है कि क्या 40 प्लस उम्र में प्रेग्नेंसी आसान है? क्या कैटरीना कैफ और भारती की तरह सेलिब्रिटीज फ्रीज्ड एग का सहारा लेती हैं? 

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने सोशल मीडिया में दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी दी है। खबर मिलते ही फैंस उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। वहीं कई फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि क्या 40 प्लस की उम्र में मां बनना बेहद आसान होता है? वहीं कुछ के मन में यह भी ख्याल आ रहे हैं कि कहीं एक्ट्रेस 40 प्लस में मां बनने के लिए फ्रीज्ड एग का इस्तेमाल तो नहीं कर रही? कुछ समय पहले कैटरीना कैफ ने 40 की उम्र पार कर मां बनने का सुख पाया। वहीं कॉमेडियन भारती भी जल्द ही 40 प्लस में मां बनने वाली हैं। ऐसे में मन में सवाल लाना लाजमी है। आईए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज क्या कराते हैं एग फ्रीज?

सोनम कपूर से लेकर कैटरीना कैफ ने एग फ्रीज को लेकर कभी भी बात नहीं की। लेकिन 40 प्लस में प्रेग्नेंसी कई लिहाज से रिस्की मानी जाती है। ऐसा एग और स्पर्म क्वालिटी खराब होने के कारण होता है। इससे होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। आपको बताते चले कि प्रियंका चोपड़ा ने 30 की उम्र तक एग फ्रीज करा लिए थे। फिर सरोगेसी (किराये की गर्भ) के जरिए बेटी मालती को जन्म दिया। वहीं टेनिस स्टार सानिया मिर्जा भी बता चुकी हैं कि उन्होंने पहले बेटे के जन्म के बाद एग फ्रीज कराए थे। ऐसे में 40 प्लस में सोनम कपूर से लेकर कैटरीना कैफ तक ने एग फ्रीज कराने की बात सही भी हो सकती है।

और पढ़ें: किस विटामिन की कमी से लगती है ज्यादा ठंड? सर्दियों में बढ़ जाता है दोगुना खतरा, फौरन जानें वजह!

एग फ्रीज कराने के बाद कैसे बनते हैं मां?

फ्रीज किए गए अंडों से प्रेग्नेंट होने के लिए पहले उन्हें पिघलाया जाता है। इसके बाद स्पर्म से निषेचित (fertilize) किया जाता है ताकि एक भ्रूण (embryo) बन सके। इस भ्रूण को फिर महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर किया जाता है। इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) के समान ही महिला फ्रीज्ड एग से मां बनती है। अगर 30 प्लस में एग फ्रीज्ड करा लिए जाएं तो एग क्वालिटी बेहतर होती है और 40 प्लस उम्र में बिना बायोलॉजिकल दबाव के मां बना जा सकता है।

और पढ़ें: Winter Beby Skin Care: बेबी का स्किन नहीं फटेगा, डॉक्टर ने बताया 5 तरह से करें प्रोटेक्ट