Meals Tips: खाना खाने के बाद सोफे या बेड पर बैठना आपके वजन और शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। जानें डॉक्टर शिखा सिंह के बताए टिप्स जैसे काफ रेजेज और वॉक, जो वेट लॉस और ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करेंगे।

Weight Loss Tips: लंच हो या फिर डिनर, अक्सर लोग खाना खाने के बाद सोफे या फिर बेड पर बैठ जाते हैं और घंटों आराम करते हैं। ऐसा करने से न सिर्फ वजन बढ़ता है बल्कि ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने के चांसेस अधिक हो जाते हैं। अगर अब तक आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो इस आदत को तुरंत बदल दें। डॉक्टर शिखा सिंह कहती हैं कि आपको खाना खाने के बाद बैठना बिल्कुल भी नहीं चाहिए। आप दो से तीन टिप्स अपना कर खुद को फिट रख सकते हैं। आइए जानते हैं खाना खाने के बाद आखिर क्या करने से बॉडी फिट रहती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

खाने के बाद 10 मिनट करें काफ रेजेज

डॉ शिखा सिंह कहती हैं कि आपको खाने के बाद बैठना बिल्कुल भी नहीं चाहिए वरना ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाएगा और डायबिटीज का खतरा आपको भविष्य में हो सकता है। आप खाने के बाद करीब 10 मिनट तक काफ रेज करें। कुर्ती या मेज की मदद से आसानी से काफ रेज किया जा सकता है। ऐसा करने से ब्लड का शुगर तेजी से नहीं बढ़ेगा। साथ ही ब्लड शुगर लेवल नीचे जाएगा और खाना बेटर डाइजेस्ट होगा। आपका कैलोरी बर्न भी होगा, जो वेट को बढ़ने नहीं देगा। 

और पढ़ें: कीकू शारदा का 25KG वेट लॉस का टारगेट, जानें कितने महीनों में पॉसिबल?

खाने के बाद जरूर करें 10 मिनट की वॉक

आपने जरूर सुना होगा कि कुछ लोग खाने के बाद जरूर टहलते हैं। टहलने से कैलोरी बर्न होती है और ब्लड में शुगर की मात्रा भी नहीं बढ़ती। आपको तेजी से नहीं बल्कि धीरे-धीरे वॉक जरूर करनी चाहिए। सिर्फ रात में नहीं बल्कि दिन में खाने के बाद भी टहलना चाहिए। ऐसा करके भी आप वेट मेंटेन रख सकते हैं और ब्लड शुगर लेवल भी ठीक रहेगा।

खाने के बाद बैठने या लेटने से क्या नुकसान होते हैं?

खाने के बाद बैठने या लेटने से एक नहीं बल्कि कई नुकसान होते हैं। इससे पाचन में बुरा असर पड़ता है। शरीर में वसा और शर्करा जमा होता है, जिससे कि वजन बढ़ता है। सीने में जलन और खर्राटे की समस्या बढ़ जाती है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं के कारण नींद भी टूटती है।

और पढ़ें: स्लीप क्वालिटी बढ़ाने के 7 साइंटिफिक हैक्स, काम करेंगे फटाफट