Beer Side Effects:नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि बीयर और शराब का सेवन बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। वहीं, ज्यादा शुगर वाले ड्रिंक भी स्कैल्प को नुकसान पहुंचाते हैं। विटामिन D, आयरन और ग्रीन वेजिटेबल्स बालों को मजबूत बनाते हैं।
Beer And Hair Loss: अगर आप भी वीकेंड पर बीयर का मजा लेने वालों में से हैं, तो यह खबर आपके लिए झटका साबित हो सकती है। एक नई वैज्ञानिक स्टडी में दावा किया गया है कि बीयर और अल्कोहल का सेवन बाल झड़ने (Hair Loss) का कारण बन सकता है। यानी बियर आपको गंजा बना सकता है। आइए जानते हैं, इसके पीछे का कारण।
बीयर पीने से क्यों झड़ते हैं बाल?
पुर्तगाल की यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्टो (University of Porto) की एक रिसर्च टीम ने 17 अलग-अलग
स्टडीज का एनालिसिस किया, जिसमें 60,000 से अधिक लोग शामिल थे। नतीजा ये निकला कि अल्कोहल पीने वालों के बालों की डेंसिटी, ग्रोथ और शाइन में गिरावट देखी गई। शोधकर्ताओं के अनुसार, बीयर और अन्य शराब शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी पैदा करती है, जिससे हेयर फॉल और एलोपेशिया (Alopecia) का खतरा बढ़ जाता है।
मीठे ड्रिंक भी नहीं हैं सेफ
अगर आप सोच रहे हैं कि बीयर छोड़कर कोल्ड ड्रिंक पीना बेहतर है, तो ऐसा नहीं है। रिसर्च के मुताबिक, सॉफ्ट ड्रिंक्स और ज्यादा शुगर वाले ड्रिंक भी बालों को नुकसान पहुंचाते हैं और स्कैल्प में इंफ्लेमेशन (inflammation) बढ़ाते हैं।
क्या खाना चाहिए बालों के लिए?
रिसर्चर्स ने बताया कि कुछ विटामिंस और मिनरल्स बालों के झड़ने से बचाने में मददगार होते हैं-
- विटामिन D: बालों को झड़ने से रोकने में कारगर।
- आयरन (Iron): बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मदद करता है।
ग्रीन वेजिटेबल्स जैसे ब्रोकली, केल, पालक स्कैल्प को हेल्दी रखते हैं और एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से इंफ्लेमेशन कम करते हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि विटामिन A का ज्यादा सेवन (जैसे चीज, अंडा, मछली, दूध, दही) बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
स्टेविया से हो सकता है फायदा
ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक और दिलचस्प खोज की। उन्होंने पाया कि स्टेवियोसाइड (Stevioside) जो स्टेविया पौधे से मिलने वाला नेचुरल स्वीटनर है, बाल झड़ने की समस्या को रोक सकता है। यह तत्व मिनोक्सिडिल (Minoxidil) जैसे हेयर ट्रीटमेंट दवाओं के असर को बढ़ा देता है।
और पढ़ें: इस सफेद चीज को जी भर खाती हैं 54 की तब्बू, फिर भी हैं लेडी सिंघम सी Fit
विंटर में बालों को कैसे सुरक्षित रखें ?
हाल ही में डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि बहुत गर्म पानी से नहाने से भी स्कैल्प डिहाइड्रेशन होता है, जिससे अचानक बाल झड़ने लगते हैं। इसलिए विंटर में गर्म पानी से बालों को नहीं धोना चाहिए। गर्म पानी स्कैल्प के नेचुरल ऑयल्स को खत्म कर देता है।
क्या पोनीटेल भी बालों को नुकसान पहुंचाता है?
वहीं, एक्सपर्ट्स के मुताबिक बार-बार बालों को टाइट बन या पोनीटेल में बांधना भी ट्रैक्शन एलोपेशिया (Traction Alopecia) का कारण बनता है, जिसमें बालों की जड़ें कमजोर होकर झड़ने लगती हैं।
इसे भी पढ़ें: ब्लड कैंसर की लास्ट स्टेज में क्या होता है? समय रहते कैसे पहचानें लक्षण
