ब्राउन ब्रेड और व्हाइट ब्रेड में से कौन सी सेहत के लिए बेहतर है? जानिए फाइबर, कैलोरी और पोषण के आधार पर दोनों में क्या अंतर है और वज़न घटाने वालों के लिए कौन सा विकल्प सही है।

Health Food: अब लोग अपनी सेहत को लेकर पहले से थोड़े ज़्यादा सचेत हो गए हैं। इसलिए चावल से लेकर चीनी तक, ज़्यादातर खाने की चीज़ों में ब्राउन राइस और ब्राउन शुगर जैसे विकल्प मौजूद हैं। इसी तरह, अब लोग सेहत के हिसाब से व्हाइट ब्रेड की तुलना में ब्राउन ब्रेड का ज़्यादा सेवन करने लगे हैं। वैसे भी आजकल बाज़ार में ब्रेड के कई विकल्प मौजूद हैं। ऐसे में हम जानेंगे कि ब्राउन ब्रेड और व्हाइट ब्रेड में से कौन सी ब्रेड का चुनाव करना चाहिए, जो सेहत के लिए बेहतर हो।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों ब्रेड की सामग्री में अंतर

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन के अनुसार, ब्राउन ब्रेड पूरी तरह से गेहूं से तैयार की जाती है। इसे लो कार्ब्स और हाई फाइबर डाइट में भी शामिल किया जाता है। अगर आटे के अलावा दूसरी सामग्री की बात करें, तो ब्रेड का रंग और कोमलता बनाए रखने के लिए इसमें कुछ चीज़ें मिलाई जाती हैं। वहीं, व्हाइट ब्रेड पूरी तरह से रिफाइंड आटे से तैयार की जाती है। ब्राउन ब्रेड की तुलना में इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है, लेकिन हाई कैलोरी के साथ यह हेल्दी नहीं होती।

फाइबर की मात्रा

अगर हम दोनों ब्रेड की तुलना करें तो व्हाइट ब्रेड में बहुत कम फाइबर होता है और ब्राउन ब्रेड में ज़्यादा फाइबर होता है। फाइबर आपके पाचन के लिए जरूरी है। फाइबर की कमी से कब्ज, अपच और बवासीर हो सकता है।

ये भी पढ़ें- इन 7 सुपरफूड्स से बढ़ाएं आंखों की रोशनी, चश्मे को कहें अलविदा!

वजन प्रबंधन

जो लोग वजन कम कर रहे हैं उनके लिए ब्राउन ब्रेड एक अच्छा विकल्प है, उन्हें व्हाइट ब्रेड नहीं खानी चाहिए। ब्राउन ब्रेड में ज़्यादा फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। लेकिन व्हाइट ब्रेड के सेवन से वजन बढ़ने का खतरा रहता है, क्योंकि रिफ़ाइंड आटे में फाइबर कम और कैलोरी ज़्यादा होती है।

ग्लाइसेमिक इंडेक्स

व्हाइट ब्रेड के मुकाबले ब्राउन ब्रेड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, यानी यह आपके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित नहीं करता। इससे आपको डायबिटीज, दिल की समस्या और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा कम होगा।

ये भी पढ़ें- महिलाओं के लिए पिस्ता खाने के 6 साइंटिफिक फायदे, डाइट में तुरंत करें शामिल

पोषण और कैलोरी

आमतौर पर गेहूं में रिफाइंड आटे के मुकाबले कम कैलोरी होती है। तो ब्रेड में भी यही बात है, ब्राउन ब्रेड में कम कैलोरी होती है और व्हाइट ब्रेड में ज़्यादा। पोषण की बात करें तो आपको रिफ़ाइंड आटे से नहीं बल्कि गेहूं से ही जरूरी पोषण मिलेगा। इसलिए ब्राउन ब्रेड सेहत के लिए बेहतर है। स्वाद के मामले में व्हाइट ब्रेड बेहतर है। पार्टियों में सैंडविच के लिए व्हाइट ब्रेड सबसे अच्छी मानी जाती है।

ये भी पढ़ें- दिल रहेगा दुरुस्त, रोजाना खाएं ये 7 Foods