HPV vaccine for 14 year girls: सरकार ने 14 साल की बेटियों के लिए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन फ्री कर दी है। जानें HPV वैक्सीन के फायदे, पात्रता और स्लॉट बुक करने का आसान तरीका।
केंद्र सरकार जल्द ही इस महीने के आखिरी तक 14 वर्ष की लड़कियों के लिए HPV टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान सर्वाइकल कैंसर (Crvical Cancer) को रोकने के लिए किया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की सिफारिश पर सिंगल डोज टीकाकरण किया जाएगा। खास बात यह है कि अभियान के पहले 90 दिनों में 14 साल की लड़कियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रो पर फ्री में वैक्सीनेशन दिया जाएगा। लड़कियों को वैक्सीन लगने से 30 वर्ष की उम्र तक कैंसर का जोखिम 85% तक कम हो जाएगा। अगर आपके घर में भी 14 वर्ष की लड़की है, तो जाने कि कैसे सर्वाइकल कैंसर के लिए टीकाकरण कराया जा सकता है और स्लॉट कैसे बुक करें?
सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन को है बेहद जरूरी?
आपको बताते चलें कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले आम कैंसर में दूसरे नंबर पर आता है। हर साल करीब 25,000 महिलाएं इसकी चपेट में आती हैं कईयों को मौत का सामना करना पड़ता है। अगर सही समय पर टीकाकरण किया जाए, तो इसके जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है। टीकाकरण मुफ्त होने से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और वह इसका फायदा उठाएंगे।
और पढ़ें: कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर न खेलें रंग, 7 टिप्स से होली में आंखें रहेंगी सेफ
मुफ्त टीकाकरण के लिए स्लॉट कैसे बुक करें?
फ्री में वैक्सिनेशन की सुविधा प्राप्त करने के लिए आपको U-WIN पोर्टल ओपन करना होगा और नजदीक के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्लॉट बुकिंग करना है। आप स्वास्थ्य केंद्र में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपको बताते चले कि प्राइवेट हॉस्पिटल में सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के 1 डोज की कीमत 3,927 रुपये है।
गैवी वैक्सीन अलायंस के जरिए भारत को कुल 2.5 करोड़ डोज दिए जाएंगे। वैक्सीन लगने से ह्यूमन पैपिलोमा वायरस के टाइप 16 और 18 से बचाव होगा। इसके साथ ही वैक्सीन टाइप 6 और 11 से भी सुरक्षा प्रदान करती है।
सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
- असामान्य ब्लीडिंग (पीरियड्स के बीच)
- पीरियड्स का बहुत ज्यादा होना
- सफेद, पीला या बदबूदार डिस्चार्ज आना
- सेक्स के दौरान दर्द होना
- पेल्विक एरिया में हल्का दर्द महसूस होना।
और पढ़ें: Holi Skin Care Tips: होली पर स्किन जलन और एलर्जी से बचानी है? खेलने से पहले जरूर करें ये 5 काम
