Year Ender 2025: नया साल आने वाला है। ऐसे में इस वर्ष सबसे ज्यादा ट्रेडिंग रहा, लोग जानने के लिए उत्सुक है। सेहत के लिहाज से जानें डायबिटीज कंट्रोल के लिए किस तरह की डाइट प्लान को चुना और इसके पीछे का कारण क्या है।

बीते कुछ सालों में दुनियाभर में टाइप 2 डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। लगभग हर घर में एक शख्स शुगर मरीज होता है। सेहत और खानपान के प्रति सजगता बढ़ी है। अब 2025 खत्म होने वाला है, ऐसे में जानते है कि इस साल मधुमेह से बचने के लिए भारत में किन तरह की डाइट का सेवन सबसे ज्यादा किया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Low GI डाइट

शुगर कंट्रोल करने के लिए लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स डाइट सबसे मुफीद मानी जाती है। इसमें ऐसे खाद पदार्थ होते हैं, जो धीरे-धीरे ब्लड में शर्करा छोड़ते हैं, जिससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता है। हालांकि, इस डाइट पर अभी भी शोध जारी है, ये पूरी तरह से मददगार ऐसा नहीं कहा जा सकता है। लो-जीएआई फूड में, ओट्स, जौ, ब्राउन राइस, बाजरा, ज्वार, मसूर दाल, चना, करेला, पालक और अन्य हरी सब्जियां आती हैं।

ये भी पढ़ें- सर्दियों में हार्ट पेशेंट को किन 8 बातों का ध्यान रखना चाहिए?

मेडिटेरेनियन डाइट 

2025 में डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए मेडिटेरेनियन डाइट भी खूब पसंद की गई। यहां पर रिफाइंड-हाई कैलोरी तेल, ऑलिव ऑयल की बजाय खाना बनाने में मूंगफली तेल, या फिश ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, ये डाइट पसंद और कंफर्ट पर निर्भर करती है। इसके अलावा खाने में प्लांट बेस्ड चीजों को एड कर सकते हैं। 

हाई फाइबर डाइट

फाइबर से भरपूर डाइट डायबिटीज कंट्रोल में सहायक हो सकती है। यह डाइट पाचन सुधारने के साथ कोलेस्ट्रॉल घटाती है और ब्लड शुगर को स्थिर रखती है। हाई फाइबर के लिए बाजरा, मसूर दाल, राजमा, मूंग दाल और भिंडी का सेवन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- तेज एक्सरसाइज से पेनकिलर तक, सुबह खाली पेट ये 4 आदतें बिगाड़ सकती हैं सेहत

डायबिटीज प्लेट मेथड

शुगर नियंत्रित करने के लिए ये सरल तरीका है। जहां प्लेट को तीन भागों में बांटा जाता है। आधी प्लेट में बिना स्टार्च वाली सब्जियां, एक प्रोटीन, 1\4 कप होल ग्रेन होता है। आप दाल, सब्जी, चिकन, मल्टीग्रेन रोटी के साथ ये डाइट अपना सकते हैं। 

लो कार्ब डाइट

बीते कुछ सालों से लो कार्ब डाइट खूब पॉपुलर हो रही है। कई लोगों का मानना है, डायबिटीज कंट्रोल करने में ये मदद करती है। हालांकि इसका कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है। 

नोट- यहां पर दी गई जानकारी को इंटरनेट से ली गई है। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का माध्यम है। कोई भी डाइट शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।