सार

How to Bring Periods Early: पीरियड्स जल्दी लाने के लिए घरेलू उपाय मौजूद हैं, पर ये हर महिला पर असर करें, ज़रूरी नहीं। पपीता, अदरक, हल्दी जैसे उपाय मददगार हो सकते हैं। अनियमित पीरियड्स होने पर डॉक्टर से सलाह लें।

Home remedies to bring periods: हर महिला को पीरियड्स समय पर न आना या जल्दी आ जाना, बहुत ज़्यादा ब्लीडिंग होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कई बार ऐसा होता है कि हम चाहते हैं कि पीरियड्स तय समय से पहले आ जाएं ताकि हमारे लिए यह आसान हो जाए। इसका कारण यह है कि अगर किसी ट्रिप या पार्टी के दौरान पीरियड्स आ जाएं तो यह महिलाओं के लिए परेशानी का सबब बन सकता है. ऐसे में महिलाओं की इन समस्याओं को दूर करने के लिए हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप चाहें तो आपके पीरियड्स रातों-रात आ जाएंगे।

क्या घरेलू उपायों से रातों-रात पीरियड्स आ सकते हैं?

घरेलू उपायों से पीरियड्स तुरंत लाए जा सकते हैं, लेकिन यह सभी महिलाओं के लिए ज़रूरी नहीं है। इसका कारण यह है कि हर महिला के शरीर में हॉर्मोनल बदलाव अलग-अलग होते हैं, जिसके कारण यह ज़रूरी नहीं है कि घरेलू उपाय हर महिला पर कारगर साबित हो सकें। अगर आपके पीरियड्स नियमित नहीं हैं, तो आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

कौन से घरेलू उपाय पीरियड्स जल्दी लाने में मदद करते हैं?

  1. पपीता: कच्चा पपीता खाने से गर्भाशय की मांसपेशियों में संकुचन होता है, जो पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद करता है।
  2. अदरक: अदरक की चाय या कच्चा अदरक खाने से पीरियड्स को बढ़ावा मिलता है।
  3. हल्दी: हल्दी का सेवन हार्मोनल संतुलन को बेहतर बनाने और पीरियड्स को नियमित करने में मदद करता है।
  4. दालचीनी: दालचीनी का सेवन पीरियड्स को नियमित करता है और रक्त संचार को भी बेहतर बनाता है।
  5. अजवाइन: अजवाइन का सेवन पीरियड्स को नियमित करने के पारंपरिक उपाय के रूप में किया जाता है।
  6. धनिया: धनिया की चाय पीने से भी पीरियड्स लाने में मदद मिल सकती है।
  7. अनार: अपनी नियमित तिथि से 15 दिन पहले दिन में 3 बार अनार का जूस पीना शुरू करें। इससे आपके पीरियड्स जल्दी आ जाएंगे।