Yoga Poses for children: बच्चों के लिए सबसे अच्छे योगासन कौन से हैं? जानें 5 साल के बच्चों के लिए 7 आसान और फायदेमंद योगासन, जो शरीर को स्वस्थ रखने, स्ट्रेस दूर करने में मदद करते हैं।

International Yoga Day 2025: शरीर को बीमारी और स्ट्रेस से दूर करना है तो योगा(Yoga) हर किसी को करना चाहिए। वैसे तो योगासन करते हुए अक्सर बड़ों को देखा होगा लेकिन क्या कभी सोचा है बच्चों के लिए कौन-कौन से योगासन अच्छे होते हैं। जो ज्यादा मुश्किल भी नहीं होते और इन्हें करना भी बहुत आसान होता है। ऐसे में यहां जानें उन 7 आसानों के बारे में। जिसे आप 5 साल के बच्चे को भी सिखा सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बच्चों के लिए सबसे अच्छे व्यायाम कौन से हैं ?

1) तितली आसान के फायदे

बच्चों के लिए सबसे आसान योगा तितली आसन है। यहां जमीन पर बैठें। पैरों के दोनों तलवों को मिलाकर ऊपर-नीचे हिलाएं। ये जांघों और कूल्हों को लचीलापन देते हैं।

2) बिल्ली-गाय आसन के लाभ

बच्चों की रीढ़ की हड्डी मजबूत बनाने और बॉडी पोश्चर को सुधारने के लिए बिल्ली-गाय आसन बेस्ट है। इस आसान में हाथ और घुटनों के बल बैठे। फिर पीठ को बिल्ली तरह नीचे झुकाएं और बिल्ली की तरह ऊपर उठाएं।

ये भी पढ़ें- How To Do Yoga: खाली पेट या खाकर, कैसे करना चाहिए योग, जानें सही तरीका

3) वृक्षासन के फायदे 

बच्चों को संतुलन सिखाना चाहते हैं तो वृक्ष आसन सिखाएं। इसमें एक पैर पर खड़े होकर दूसरे पैर को जांघ पर रखें और हाथों की मुंद्रा नमस्ते रखें। ये संतुलन और एकाग्रता बढ़ाता है।

4) भुजंगासन करने के लाभ

भुजंग आसान के दौरान पेट के बल लेट जाएं और हाथों को जमीन पर रख शरीर को हवा में उठाने की कोशिश करें। ये पीठे के साथ हाथ और सीने को मजबूत करता है।

5) ताड़ासन योग के फायदे

बच्चे हो या बड़े ताड़ासन हर कोई कर सकता है। इसमें सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और हथेलियों को मिलाकर ऊपर की ओर खीचें। ये बॉडी पोश्चर को सुधारने के लिए बेस्ट है।

6) बालासन करने के फायदे

बालासन आसान योगा में से एक है। यहां पर एड़ियों के बल बैठकर आगे की ओर झुकें और हाथों क सामने की ओर फैलाएं फिर माथा जमीन से लगाएं। ये मन को शांत करने के साथ ही स्ट्रेस भी आराम दिलाता है।

7) सिंहासन योग कैसे करते हैं?

बच्चों को निडर,साहसी और आत्मविश्वासी बनाना चाहती हैं तो सिंह आसन से बढ़िया कुछ नहीं है। इसे करने के लिए घुटनों के बल बैठ जाएं। फिर दोनों हाथ घुटनों पर रखकर लंबी-गहरी सास लें। इस दौरान जीभ को बाहर निकाल कर आवाज निकालें। ये मन की घबराहट दूर करता है। बच्ची भी मस्ती में इसे आराम से कर लेंगे।