Yoga poses to stay active during pregnancy: गर्भावस्था के दौरान कौन-से योगासन सुरक्षित माने जाते हैं? क्या प्रेग्नेंसी में तितली आसन और वृक्षासन करना फायदेमंद है? प्रेग्नेंसी में योग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। इस समय न सिर्फ सही खानपान बल्कि फिजिकल एक्टिविटी भी बहुत मायने रखती है। फिटनेस मां के साथ बच्चों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। योगासन एक ऐसा तरीका है, जो बॉडी को एक्टिव रखने के साथ मेंटल स्ट्रेस को भी कम करने में मदद करता है। हालांकि गर्भावस्था में योगासन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। फिर भी कुछ ऐसे योगासन हैं, जो इस दौरान सुरक्षित माने जाते हैं। इंटरनेशनल योगा डे के अवसर पर आइए जानते हैं ऐसे ही योग के बारे में।

तितली आसन (Butterfly Pose)
सबसे सुरक्षित योगासनों में तितली योगासन किया जा सकता है। यह पेल्विक मसल्स को न सिर्फ स्ट्रांग करता है बल्कि डिलिवरी के समय होने वाली प्रॉब्लम्स को भी कम करता है। इसके लिए आपको दोनों तलवों को आपस में मिलकर बैठना चाहिए और धीरे-धीरे योग करना चाहिए।
और पढ़ें: रोज 20 मिनट के ये 3 योगासन, पेट की चर्बी घटाने में करेंगे मदद
मार्जरी आसन (Cat-Cow Pose)
रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाए रखने और पीठ दर्द से राहत दिलाने में मार्जरी आसन मदद करता है। इसमें हाथ और घुटनों के बल बैठकर सांस लेते हुए पीठ को नीचे की ओर करें और सांस छोड़ते हुए ऊपर की ओर मोड़ा जाता है। प्रेग्नेंसी के दौरान ये आसन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।
वृक्षासन (Tree Pose)
वृक्षासन प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर को बैलेंस बनाए रखने में मदद करेगा और लेग मसल्स को मजबूत भी देगा। इसे करते समय किसी दीवार या कुर्सी का सहारा जरूर लें, ताकि गिरने का खतरा न रहे। प्रेग्नेंसी के दौरान स्ट्रेस भी होता है, ऐसे में ये आसन रिलीफ देता है।
शवासन (Side-Lying Relaxation Pose)
गर्भावस्था में रिलेक्स करने के लिए आप शवासन कर सकती हैं। ये बेहद सुरक्षित आसन माना गया है। सबसे पहले लेफ्ट करवट लेटकर बॉडी को रिलैक्स करें और स्ट्रेस को कम करें। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
और पढ़ें: Modern Front Wall Design: मॉडर्न फ्रंट वॉल डिजाइन, अब घरे के सामने की दीवार दिखेगी सुपर लग्जरी
