कहते हैं कि ईश्वर भले ही आपको कुछ देने में देर करता है, लेकिन जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। ऐसा ही कुछ झारखंड के चतरा में रहने वाली महिला के साथ हुआ। शादी के 7 साल बाद उसने एक नहीं बल्कि 5 बच्चों को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ्य है।

हेल्थ डेस्क. कुदरत का करिश्मा कहें या फिर ईश्वर का वरदान..एक महिला जो संतान के लिए शादी के लंबे वक्त तक तरस रही थी उसके आंचल में पांच बच्चियां अब किलकारी मारेंगी। झारखंड (Jharkhand) के चतरा (Chatra) जिले के इटखोरी में रहने वाली अंकिता ने राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में 5 बच्चों को जन्म देकर डॉक्टर को भी हैरान कर दिया। 7 महीने की प्रेग्नेंसी के भीतर पैदा हुए बच्चों को एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में निगरानी में रखा गया है। हालांकि जच्चा और बच्चे दोनों ही स्वस्थ्य है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बिहार और झारखंड का यह पहला मामला है, जहां एक 7 महीने की गर्भवती महिला ने 5 बच्चों को नॉर्मल डिलिवरी से जन्म दिया है। महिला ने बताया कि वो पांच बच्चियों को पाकर काफी खुश हैं।एक नहीं बल्कि पांच 'लक्ष्मियां' हैं। शादी के 7 साल हो गए थे और कई कोशिशों के बाद भी गर्भवती नहीं हो पाई थी। लेकिन एक साथ भगवान ने 5 लक्ष्मी देकर घर में खुशियां भर दीं। महिला के घरवालों भी काफी खुश हैं।

रिम्स ने ट्विट कर दी जानकारी

रिम्स रांची ने पांच नवजात शिशुओं की तस्वीर के साथ इस बारे में ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, 'इतखोरी चतरा की एक महिला ने रिम्स के महिला एवं प्रसव विभाग में पांच बच्चों को जन्म दिया है। शिशुओं को एनआईसीयू में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव हुआ।'

बच्चों को एनआईसीयू में रखा गया है

मीडिया से बातचीत में डॉ. शशिबाला ने कहा कि अल्ट्रासाउंड में अंकिता के पेट में पांच बच्चों के होने की जानकारी मिली। डॉक्टर ने कहा कि 5 बच्चों को जन्म देना जोखिम भरा था लेकिन महिला वैसे भी इसके साथ जाना चाहती थी। यह ऑपरेशन हमारे लिए एक चुनौती भरा था। लेकिन हमने सफल ऑपरेशन किया और मां के साथ पांच बच्चे भी ठीक हैं। हालांकि प्रेग्नेंसी के 7 महीने में ही बच्चे बाहर आ गए हैं इसलिए उनका वजन कम है और उन्हें एनआईसीयू में रखा गया है।वजन बढ़ने के बाद अस्पताल से बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। 

और पढ़ें:

45 डिग्री के ऊपर चला जाए टेम्परेचर, तो हो जाए सावधान ये 5 चीजें शरीर पर आ सकती है नजर

ठंडा पानी पीकर सपना चौधरी ने ऐसे पिघला दी अपनी एक्स्ट्रा चर्बी